1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन डायरी : हिना खान ने घर पर की आइब्रोज थ्रेडिंग

लॉकडाउन डायरी : हिना खान ने घर पर की आइब्रोज थ्रेडिंग

 हिना खान ने इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह अपने आइब्रो और होंठों के उपरी हिस्से को धागे से सेट करती नजर आ रही हैं।

<p>लॉकडाउन डायरी</p>- India TV Hindi
Image Source : HINA KHAN INSTAGRAM लॉकडाउन डायरी

मुंबई: कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते अभिनेत्री हिना खान को अपने आईब्रो की थ्रेडिंग करने खुद ब्यूटीशियन बनना पड़ा। अभिनेत्री ने इससे जुड़ी तस्वीरें शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वह अपने आइब्रो और होंठों के उपरी हिस्से को धागे से सेट करती नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "लॉकडाउन में बढ़े आईब्रोज और होंठों के अनचाहे बालों को खुद से सेट किया..'अत्मनिर्भर'। मैंने इसे खुद से किया।"

Image Source : hina khan instagramhina khan instagram

Image Source : hina khan instagramhina khan instagram

हिना खान का वर्कआउट टिप: एक्सरसाइज के समय स्टाइलिश आउटफिट भी है जरूरी

हिना को आखिरी बार बड़ी स्क्रीन पर 'हैक्ड' में देखा गया था।

इनपुट- आईएएनएस