A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की शादी के कार्ड हुए वायरल, एक्ट्रेस की मां ने बताया सच

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की शादी के कार्ड हुए वायरल, एक्ट्रेस की मां ने बताया सच

बिग बॉस 13 से दी पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा अच्छे दोस्त बने हुए हैं। हाल ही में दोनों की शादी के कार्ड वायरल हुए हैं।

paras chhabra and mahira sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की जोड़ी बिग बॉस 13 से ही फेमस हैं। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं मगर फैन्स को यह दोस्ती से ज्यादा लगता है। हाल ही में पारस और माहिरा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस कार्ड पर दोनों में से किसी ने रिएक्ट नहीं किया था। अब माहिरा की मां ने बेटी की शादी के कार्ड की सच्चाई बताई है।

स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में कहा- शादी की बातें छुपाने की थोड़ी होती हैं। अगर कुछ होगा तो बताएंगे। ऐसा हमारी तरफ से कुछ नहीं है। कोई चोरी छोड़ी की है जो जब होगी तो बताएंगे। ये किसी फैन ने बनाया है क्योकि उनकी जोड़ी पसंद है।

माहिरा की मां ने कहा वह फैन की इस हरकत से नाराज नहीं हैं। फैन्स जिन्हे पसंद करते हैं उनके लिए ऐसी चीजे करते रहते हैं। उनका दुख देना का इरादा नहीं होता है। पारस और माहिरा की शादी को लेकर उनकी मां ने कहा- शादी का कोई सवाल नही है। दोनों अभी यंग है और दोनों को ही आगे जाना है।

आपको बता दें बिग बॉस 13 में पारस और माहिरा एक-दूसरे का साथ देते नजर आए हैं। दोनों हमेशा एक-दूसरे के लिए स्टैंड लेते थे। बिग बॉस के दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं।