टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार 16 जुलाई को सिंगर और बिग बॉस फेम राहुल वैद्य के संग साल फेरे लेने वाली हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर अधिकतर अपनी डांस प्रैक्टिस की झलकियां शेयर करते रहते हैं। आज राहुल और दिशा की मेहंदी थी और दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दिशा के हाथों में मेहंदी लगी दिख रही है। इन तस्वीरों में दिशा ने गुलाबी कुर्ता और सफेद प्लाजो पहना है, वहीं राहुल सफेद रंग के कुर्ते पैजामे में नजर आ रहे है।
देखिए तस्वीरें और वीडियोज
Image Source : yogen shahराहुल वैद्य और दिशा परमार
Image Source : yogen shahराहुल वैद्य और दिशा परमार
Image Source : yogen shahRahul Vaidya and Disha Parmar
Image Source : yogen shahराहुल और दिशा की मेहंदी
इससे पहले कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें दिशा ने अपनी गर्ल गैंस के साथ घर पर बैचलरेट पार्टी का आनंद ले रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें की। जिसमें एक्ट्रेस के साथ उनकी दोस्त नजर आ रही हैं। दिशा परमार ने अपनी गर्लगैंग के साथ ब्राइडल शावर पार्टी को खूब एन्जॉय किया। घर पर ब्राइडल शॉवर पार्टी के लिए अपने दोस्तों को धन्यवाद देते हुए दिशा परमार ने कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, "आई लव यू गर्ल्स!"
वहीं दूसरी ओर दिशा के दोस्त ने एक रील भी शेयर की जिसमें गर्ल गैंग को कोई मिल गया गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है और लिखा है, "कोई मिल गया मेरी बेस्ट फ्रेंड को दिशा परमार।"
सिंगर राहुल वैद्य और अभिनेत्री दिशा परमार ने पिछले हफ्ते अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी। हमारे परिवारों के आशीर्वाद से हम बेहद खुशी के साथ आप लोगों के साथ इस खास मौके को शेयर कर रहे हैं। अत्यंत खुशी और उत्साह के साथ हम ये जानकारी दे रहे हैं कि हमारी शादी 16 जुलाई 2021 को है। हमें अपने इस प्यार और साथ वाले नए अध्याय की शुरुआत के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। सप्रेम दिशा और राहुल।'
बता दें, राहुल वैद्य ने बिग बॉस 14 के घर में ही दिशा परमार से अपने प्यार का ऐलान कर दिया था। दिशा को उन्होंने बड़े ही खास तरीके से शादी के लिए प्रपोज भी किया था। राहुल का अंदाज दिशा को बहुत पसंद आया था और उन्होंने शो पर आकर ही उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट किया था।