A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. B'day: टीवी से बॉलीवुड में आने के बाद कितना बदल गईं मौनी रॉय, तस्वीरों में देखिए 14 साल का बदलता लुक

B'day: टीवी से बॉलीवुड में आने के बाद कितना बदल गईं मौनी रॉय, तस्वीरों में देखिए 14 साल का बदलता लुक

साल 2006 में मौनी को एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम मिला और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

mouni roy birthday- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @IMONUNIROY मौनी रॉय 

टीवी की दुनिया से बॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय 28 सितंबर को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने 2006 में टीवी सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। मौनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इतने सालों में उनके लुक्स में काफी बदलाव आया है, आइये उनके लुक्स पर एक नज़र डालते हैं...

मौनी रॉय एक्ट्रेस होने के साथ-साथ सिंगर, कथक डांसर और मॉडल भी रह चुकी हैं। उन्होंने महादेव, नागिन जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है तो झलक दिखला जा जैसे रिएलिटी शो में भी नज़र आ चुकी हैं। 

Image Source : instagram: @imonuniroyमौनी रॉय

मौनी रॉय ने अक्षय कुमार संग गोल्ड फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। वो जल्द ही ब्रह्मास्त्र फिल्म में दिखाई देंगी, जिसमें अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी हैं। 

बहुत कम लोग जानते होंगे कि मौनी ने दिल्ली में जर्नलिज्म की पढ़ाई शुरू की, लेकिन इसे बीच में ही छोड़कर वो मुंबई में अपने सपनों को पूरा करने चली गईं। वो शुरुआत में 2004 में रिलीज हुई 'रन' मूवी में 'नहीं होना' गाने में बैकग्राउंड डांसर थीं। 

साल 2006 में मौनी को एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में काम मिला और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

फिल्मों की बात करें तो वो जॉन अब्राहम के साथ रोमियो अकबर वॉल्टर में भी नज़र आ चुकी हैं। इसके बाद वो राजकुमार राव के साथ मेड इन चाइना में भी दिखाई दीं।