डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए 9' लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो में शांतनु, प्रिंस नरूला समेत कई कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
Prince Narula and Yuvika Chaudhary in Nach Baliye 9
मुंबई: सेलेब्रिटी जोड़ी प्रिंस नरुला और युविका चौधरी'नच बलिए' के नौवें सीजन में अपने डांस से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी कोरियोग्राफर ऐश्वर्या राधाकृष्णन ने इस शो को छोड़ दिया है।
ऐश्वर्या ने कहा, "व्यक्तिगत कारणों के चलते मैंने 'नच बलिए' छोड़ने का फैसला किया है। इस शो का हिस्सा बनने में मुझे मजा आया। इसने मुझे विभिन्न कलाकारों संग काम करने का प्लेटफॉर्म दिया। मुझे यह मौका देने के लिए मैं आयोजकों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी।"
'नच बलिए' के अलावा 27 वर्षीय इस कोरियोग्राफर ने कई और डांस-बेस्ड शो में काम किया है जिनमें 'सो यू कैन थिंक यू कैन डांस : अब इंडिया की बारी', 'झलक दिखला जा' और 'सुपर डांसर चैप्टर' शामिल हैं।