मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का शो 'नच बलिए 9' इन दिनों अलग-अलग कारणों से सुर्खियों में बना है। उर्वशी ढोलकिया ने शो के निर्माताओं पर पहले युवा कंटेस्टेंट्स के प्रति बायस्ड होने का आरोप लगाया फिर मधुरिमा तुली ने अपने पार्टनर विशाल सिंह को रिहर्सल के दौरान थप्पड़ मार दिया था। अब खबर आई है कि शो कि शो से मधुरिमा और विशाल एलिमिनेट हो गए हैं। रवीना टंडन और अहमद खान के शो से बाहर होने वाली अगली जोड़ी विशाल और मधुरिमा की ही है।
फिल्म 'बेबी' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली अपने एक्स बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ 'नच बलिए 9' का हिस्सा बनीं। मधुरिमा और विशाल अपने डांस परफॉर्मेंस से ज्यादा अपने ड्रामा को लेकर चर्चा में रहते। जज अहमद खान दोनों को प्यार से कबीर सिंह जोड़ी कहते थे, क्योंकि वो एक दूसरे से लड़ते भी खूब हैं और एक दूसरे के बिना रह भी नहीं पाते हैं। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक विशाल और मधुरिमा का सफर नच बलिए 9 में खत्म हो चुका है।
दिलचस्प बात यह है कि मधुरिमा और विशाल पिछले दो हफ्ते से सबसे निचले पायदान पर थे, जब उनका मुकाबला उर्वशी ढोलकिया और अनुज सचदेवा से हुआ तो शो से बाहर उर्वशी और अनुज हुए। जिसके बाद उर्वशी शो के मेकर्स पर भड़क गईं और शो से बाहर आकर इंटरव्यू में कहा कि यहां डांस से ज्यादा ड्रामा को अहमियत दी जाती है। उर्वशी ने एक इंटरव्यू में कहा- "एक परफॉर्मेंस के बाद हमें सेट पर लगभग 300 लोगों से स्टैंडिंग ओवेशन मिला, मुझे पता था ये हमारे द्वारा प्राप्त अंकों से बेहतर था, लेकिन हम बाहर हो गए। जजेस को फैसला सुनाने में आधे घंटे के ब्रेक की आवश्यकता क्यों पड़ी? पिछले 5 हफ्तों में तो ऐसा नहीं हुआ पहले? मैं उन एक्ट्रेसेस में से हूं जो मेहनत के जरिए इस इंडस्ट्री में खुद को जीवित रख पाई हूं। मैं खुद के प्रति किए गए गलत व्यवहार के खिलाफ बोलने से खुद को नहीं रोक पा रही हूं। हम बेहतर के हकदार थे और उचित व्यवहार करने के योग्य थे।
दूसरी तरफ मधुरिमा तुली ने सभी अफवाहों का खंडन किया और कहा कि नच बलिए 9 एक निष्पक्ष शो है। विशाल और मुधुरिमा टीवी शो चंद्रकांता के सेट पर मिले और प्यार हो गया। हालांकि, एक साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों अलग हो गए।
Image Source : InstagramNach Baliye 9