1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. फायर पान खाते ही निया शर्मा की हो गई ऐसी हालत, बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो

फायर पान खाते ही निया शर्मा की हो गई ऐसी हालत, बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्ड अदाओं के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह उज्जैन में है। जहां से उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन की तस्वीरों के साथ-साथ एक वीडियो शेयर किया। जो कि खूब वायरल हो रहा है।

Nia sharma- India TV Hindi
Nia sharma

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्ड अदाओं के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह उज्जैन में है। जहां से उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन की तस्वीरों के साथ-साथ एक वीडियो शेयर किया। जो कि खूब वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में निया पान चखती हुई नजर आ रही है। दरअसल निया फायर पान खाना चाहती है।पान चखने से पहले निया शर्मा डरी हुई नजर आईं। बाद में उन्होंने हिम्मत करके उस फायर पान को मुंह के अंदर लिया और इसका स्वाद चखा। इस दौरान निया की एक फ्रेंड उनका वीडियो रिकॉर्ड करती नजर आई। निया शर्मा का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। उन्होंने इसका कैप्शन, 'ट्विस्ट विद द पान ये एक फायर पान है...' लिखा है।

वहीं निया ने महाकालेश्वर मंदिर में पंडित के साथ भी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों के निया ने शेयर करके लिखा, ' 'मां ने कहा था कि महाकालेश्वर में भस्मारती अटेंड करना अच्छा होता है। हर किसी को वहां जाने के लिए नहीं मिलता है। अगर वहां जाना है तो लड़की को साड़ी पहनाना जरूरी है वहीं लड़कों को धोती में जाना होता है। बहुत-बहुत धन्यवाद...।'

निया इन तस्वीरों में पिंक कलर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं।

निया कई सीरियल्स के साथ वेब सीरिज में नजर आ चुकी है। वह आखिरी बार रियलिटी शो फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी 9 में देखा गया था।

ये भी पढ़ें-

धोनी के रिटायरमेंट को लेकर लता मंगेशकर ने किया ट्वीट, माही को दी ये सलाह

दीपिका पादुकोण के बाद अब इस फेमस एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे विक्रांत मैसी

The Lion King Trailer: 'सिंबा' के रूप में हाजिर हैं शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान