A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. निया शर्मा का हैंडबैग उनकी कार से चोरी, मुंबई पुलिस से मांगी मदद

निया शर्मा का हैंडबैग उनकी कार से चोरी, मुंबई पुलिस से मांगी मदद

टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा का हैंडबैग बुधवार को शहर के लोअर परेल इलाके में उनकी कार से चोरी हो गया।

Nia Sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGARM/NIA SHARMA Nia Sharma

टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा का हैंडबैग बुधवार को शहर के लोअर परेल इलाके में उनकी कार से चोरी हो गया। 'नागिन' अभिनेत्री ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट के माध्यम से मुंबई पुलिस से मदद की अपील की।

उन्होंने लिखा, "मुंबई पुलिस सेनापति बापट मार्ग सिग्नल.लवर परेल में मेरा हैंडबैग किसी ने कार से गायब कर दिया। कृपया मदद करें।"

निया के ट्वीट पर मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि अपना नम्बर मैसेज कर दें।

निया ने त्वरित जवाब देने के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया।