1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. निया शर्मा को पुरानी फोटो देखकर आया याद, कभी पार्टियां भी हुआ करती थीं

निया शर्मा को पुरानी फोटो देखकर आया याद, कभी पार्टियां भी हुआ करती थीं

निया शर्मा एक हजारों में मेरी बहना है, नागिन 4 और जमाई राजा जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं।

<p>निया शर्मा </p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM NIA SHARMA निया शर्मा 

मुंबई: टेलीविजन अभिनेत्री निया शर्मा अपने पुराने लम्हों को याद कर रही हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की और उन दिनों को याद किया जब पार्टियां हुआ करती थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर किया, जिसमें वह काले रंग का बैकलेस टॉप, शॉर्ट्स और घुटने की लंबाई तक के जूते पहने दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "मैंने आज अपनी पुरानी फोटो देखी और ध्यान दिया कि उस समय पार्टियां हुआ करती थीं। तब तक डांस करती थी जब तक हमें वहां से जाने को ना बोला जाए।"

निया को टीवी शो 'नागिन 4' में देखा गया था। निया अपनी फिटनेस और हॉटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। कई बार वो एशिया की सेक्सी एक्ट्रेस में टॉप पर रह चुकी हैं।