1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पारस छाबड़ा ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर शेयर किया वीडियो, क्या माहिरा शर्मा की तरफ है इशारा?

पारस छाबड़ा ने लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर शेयर किया वीडियो, क्या माहिरा शर्मा की तरफ है इशारा?

पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की दोस्ती के चर्चे बिग बॉस 13 से ही चल रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर साथ में फोटो, वीडियो शेयर करते रहते हैं।

paras chhabra and mahira sharma- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा

बिग बॉस 13 में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा आए थे। दोनों की दोस्ती ने लोगों को बहुत पसंद आई थी। फैन्स को ये जानने की उत्सुकता है कि दोनों के बीच दोस्ती है या उससे कुछ ज्यादा है। दोनों हमेशा ये ही कहते रहैं कि हम अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर दोनों साथ में फोटोज शेयर करते रहते हैं। अब पारस ने एक वीडियो शेयर की है जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप पर है।  फैन्स पूछ रहे हैं कि क्या ये वीडियो माहिरा के लिए है?

पारस ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- यह तुम्हारे लिए है। वीडियो में पारस कहते हैं दिक्कत क्या है? लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप। खामोशिया बोल देती हैं जिनकी बातें नहीं होती। इश्क तो वो भी करते हैं जिनकी मुलाकातें नहीं होती।

हाल ही में पारस ने अपने फेवरेट पंजाबी गाने की वीडियो शेयर की थी। जिसपर माहिरा ने कमेंट किया भी किया था। माहिरा ने हाई फाइव और स्माइली कमेंट की तो वहीं पारस ने इसके बदले में उन्हें किस वाली इमोजी दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैन्स कमेंट करने लगे थे।

बिग बॉस 13 के बाद दोनों साथ में एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुके हैं। गाने का नाम बारिश था। इस गाने में पारस और माहिरा की जोड़ी लोगों को बहुत पसंद आई थी।