1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. परितोष त्रिपाठी कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में बॉलीवुड सितारों की नकल उतारते नजर आएंगे

परितोष त्रिपाठी कॉमेडी शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में बॉलीवुड सितारों की नकल उतारते नजर आएंगे

कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी जल्द ही कॉमेडी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में नजर आने वाले हैं। इस शो में उनके साथ सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे भी नजर आएंगे।

paritosh tripathi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/IAMPARITOSHTRIPATHI परितोष त्रिपाठी

अभिनेता-कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी को टीवी पर अपने अंदाज में बॉलीवुड अभिनेताओं की मिमिक्री करने का बेसब्री से इंतजार है। वह जल्द ही शो 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' में दिखाई देंगे।

परितोष इस पर कहते हैं, "इस कोरोनाकाल में मैं इसे करने के लिए तैयार हूं क्योंकि यह एक कॉमेडी शो है। अभी लोग अपनी जिंदगी में काफी परेशान हैं, उन्हें कुछ समय के लिए राहत की जरूरत है। जब मैंने इस शो की स्क्रिप्ट सुनी, तो मुझे बहुत अच्छा लगा। मैंने कॉमेडी शोज तो किए हैं, लेकिन मुझे कभी किसी की नकल उतारने का मौका नहीं मिला। यह मेरे और मेरे दर्शकों के लिए पूरी तरह से एक नया अनुभव होगा।"

शो में सुनील ग्रोवर और सिद्धार्थ सागर जैसे कॉमेडियन भी होंगे।