1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. पार्थ समथान के फैंस के लिए खुशखबरी, आज से ऑनएयर होंगे 'कसौटी जिंदगी की 2' के नए एपिसोड

पार्थ समथान के फैंस के लिए खुशखबरी, आज से ऑनएयर होंगे 'कसौटी जिंदगी की 2' के नए एपिसोड

कसौटी जिंदगी की 2 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि शो के नए एपिसोड आज से ही ऑनएयर होंगे।

आज से शुरू हो रहे हैं कसौटी जिंदगी की 2 के नए एपिसोड- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @STARPLUS आज से शुरू हो रहे हैं कसौटी जिंदगी की 2 के नए एपिसोड

एकता कपूर के सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 फैंस के लिए अच्छी खबर है। इस शो के नए एपिसोड आज से ही शुरू हो रहे हैं। चैनल ने सोशल मीडिया पर नया प्रोमो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि इस सीरियल के लीड एक्टर पार्थ समथान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, जिसके बाद शूटिंग रोक दी गई। सेट को भी सील कर दिया गया और खबर आई थी कि 13 जुलाई से नए एपिसोड ऑनएयर नहीं होंगे। 

स्टार प्लस ने कसौटी जिंदगी की 2 का नया प्रोमो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "लेकर एक तूफान, अनुराग-प्रेरणा की जिंदगी में आ रहा है बजाज, ऋषभ बजाज! #KasautiiZindagiiKay, नई शुरुआत एक नई कहानी के साथ, आज रात 8 बजे।"

कोरोना से जंग लड़ रहे पार्थ समथान के लिए एकता कपूर ने की दुआ, लिखा- 'कसौटी अपने हीरो का इंतजार...'

बता दें कि पार्थ समथान के साथ सीरियल के अन्य एक्टर्स का भी कोरोना टेस्ट हुआ है। पूजा बनर्जी और शुभावी चौकसे की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। 

पार्थ ने अपनी एक फोटो शेयर कर जानकारी दी कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद कई सेलेब्स ने उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ मांगी।