1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद किश्वर मर्चेंट का खास वीडियो, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लिखा खूबसूरत कैप्शन

Watch: प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद किश्वर मर्चेंट का खास वीडियो, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर लिखा खूबसूरत कैप्शन

प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद अब किश्वर मर्चेंट ने सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नया वीडियो शेयर किया है।

pregnant Kishwer merchant flaunts baby bump in new instagram video- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @KISHWERSMERCHANTT प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद किश्वर मर्चेंट का खास वीडियो

'हिप हिप हु्र्रे', 'एक हसीना था' और 'प्यार की ये एक कहानी' जैसे टीवी सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को खुशखबरी दी है कि वो प्रेग्नेंट हैं। अब उन्होंने अपना एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर उनका कैप्शन बेहद खूबसूरत है। 

इस वीडियो में किश्वर बेबी बंप सहला रही हैं। उनके चेहरे पर खुशी देखने लायक है। इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'कहां है तू, मेरे पेटू में है ना #sukishkababy।' हालांकि एक्ट्रेस ने ये वीडियो जनवरी 2021 में मालदीव में बनाया था। 

किश्वर मर्चेंट-सुयश राज के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कपल ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

इससे पहले किश्वर ने इंस्टाग्राम पर पति सुयश के साथ फोटो शेयर की और बताया कि अगस्त 2021 में उनके घर में नया सदस्य आएगा। 

किश्वर मर्चेंट ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के 9वें सीजन में हिस्सा लिया था। उनके साथ सुयश राय भी थे। साल 2016 में किश्वर ने 'ब्रह्मराक्षस' शो के साथ एक बार फिर स्क्रीन पर वापसी की। इसी साल दिसंबर में किश्वर और सुयश ने शादी कर ली।