A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग शादी का बताया प्लान, जानें ये जोड़ी कब लेने वाली है सात फेरे

राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग शादी का बताया प्लान, जानें ये जोड़ी कब लेने वाली है सात फेरे

बिग बॉस के फर्स्ट रनरअप रहे राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बारे में खुद सिंगर ने जानकारी दी है।

rahul vaidya, disha parmar - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@RAHULVAIDYARKV rahul vaidya and disha parmar 

कभी इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ सिलसिला रिश्ते में बदल जाएगा और शादी बंधन में बंधने के लिए रजामंदी हो जाएगी ऐसा राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शायद ही सोचा होगा। बिग बॉस के फर्स्ट रनरअप रहे राहुल वैद्य और उनकी गर्लफ्रेंड जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस बारे में खुद सिंगर ने जानकारी दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राहुल वैद्य ने कहा कि वह दिशा परमार से तीन-चार महीने में शादी कर लेगें।

इंटरव्यू में राहुल वैद्य ने कहा, ''हम अभी भी डेट को फाइनल करने में लगे हुए हैं। दोनों परिवारों के बीच बातचीत जारी है। शादी, शायद तीन या चार महीने में करेंगे। हम दोनों ही बहुत शांत स्वभाव के लोग हैं। हम किसी भी चीज को लेकर बहुत जिद्दी नहीं हैं।''

राहुल और दिशा की शादी किस तरह होगी इसे लेकर सिंगर ने खुलासा किया है। राहुल ने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने कई शादी के मौकों पर परफॉर्म किया है, लेकिन वह अपनी शादी सिंपल तरीके से करना पसंद करेंगे। राहुल के मुताबिक, उनकी शादी में कम लोगों की मौजूदगी रहेगी।

हाल ही में राहुल और दिशा को मुंबई से दूर एक मिनी वेकेशन पर देखा गया था, जहां दोनों ने क्वालिटी टाइम स्पेड किया। इस दौरान दोनों क्रिकेट खेलते नजर आए। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया जिसमें राहुल गेंदबाजी करते नजर आए और दिशा बल्लेबाजी करती हुईं दिखाई दे रही थीं।

राहुल की तरफ से शेयर किए गए वीडियो में दिशा बैटिंग करती नजर आईं। इस पोस्ट के कैप्शन में राहुल ने लिखा, ''न्यू विराट कोहली इन मेकिंग''

यहां देखें वीडियो

राहुल और दिशा एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए मिनी-वेकेशन पर थे। बिग बॉस 14 के रनर-अप ने अभिनेत्री के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वह अपनी 'क्यूटी क्वीन' दिशा के साथ कुछ दिनों के लिए उड़ान भर रहे हैं। फोटो में कपल एक चॉपर के सामने पोज देते हुए नजर आ रहा है। राहुल ने लिखा, "चलो ले चलें तुम्हें, तारों के सैर में। मेरी क्यूटी क्वीन के साथ कुछ दिनों के लिए मुंबई से दूर।"