A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अब ऐसे दिखते हैं रामायण के लव कुश, एक ने एक्टिंग छोड़ चुनी ये नौकरी

अब ऐसे दिखते हैं रामायण के लव कुश, एक ने एक्टिंग छोड़ चुनी ये नौकरी

लव- कुश में बाल कलाकार का किरदार निभा चुके स्वप्निल जोशी और मयूरेष क्षत्रदे अब क्या कर रहे हैं हम आपको बताते हैं।

luv kush: स्वप्निल जोशी (Swapnil joshi) और मयूरेष क्षत्रदे (kshetramade)- India TV Hindi
Image Source : FACEBOOK लव कुश

लॉकडाउन के चलते जनता के मनोरंजन के लिए पुरानी सीरियल्स का दोबारा से टेलिकास्ट किया जा रहा है। 80 के दशक के सबसे फेमस सीरियल रामायण का टेलिकास्ट किया जा रहा है। यह आज के समय में भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। रामायण के बाद दूरदर्शन पर लव-कुश की कहानी का प्रसारण हुआ था। अब भी रामायण के खत्म होने के बाद लव-कुश का प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा। लव कुश का किरदार निभाने वाले बच्चे अब बड़े हो गए हैं। एक एक्टर बन गया है तो दूसरा एक कंपनी का सीईओ बन गया है। आपको इन बाल कलाकारों के बारे में बताते हैं।

रामायण में लव और कुश का किरदार स्वप्निल जोशी (Swapnil joshi)और मयूरेष क्षत्रदे (kshetramade) ने निभाया था। बाल कलाकार स्वप्निल जोशी मराठी इंडस्ट्री के एक्टर बन गए हैं। वह कई टीवी सीरियल के साथ बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

वही मयूरेश की बात करें तो वह न्यू जर्सी में एक प्राइवेट कंपनी में सीईओ के रुप में कार्य कर रहे हैं। वह पहले भी कई कंपनियों के  पद संभाल चुके हैं। मयूरेश एक अच्छे राइटर भी हैं वह स्पाइट एंड डेवलपमेंट पुस्तक विदेशी लेखकों के साथ मिलकर लिख चुके हैं।

आपको बता दें रामायण के दूरदर्शन पर खत्म होने के बाद लव-कुश का प्रसारण होने वाला है। इसके कुल 39 एपिसोड्स हैं।