A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गूगल से हाथ मिलाने वाली पहली भारतीय टीवी एक्ट्रेस बनीं रश्मि देसाई, फैंस ने यूं जताई खुशी

गूगल से हाथ मिलाने वाली पहली भारतीय टीवी एक्ट्रेस बनीं रश्मि देसाई, फैंस ने यूं जताई खुशी

रश्मि देसाई के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं। ट्विटर पर #CongratulationsRashamiDesai ट्रेंड हो रहा है।

TV Rashami Desai Becomes First Indian tv Actress Collaborate with Google: गूगल से हाथ मिलाने वाली पह- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @IMRASHAMIDESAI TV Rashami Desai Becomes First Indian tv Actress Collaborate with Google: गूगल से हाथ मिलाने वाली पहली भारतीय टीवी एक्ट्रेस बनीं रश्मि देसाई, फैंस ने यूं जताई खुशी, रश्मि देसाई के फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं। ट्विटर पर #CongratulationsRashamiDesai ट्रेंड हो रहा है।

रश्मि देसाई टीवी की दूनिया की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने 'उतरन' और 'दिल से दिल तक' सहित कई सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया था और फैंस के वोट्स की मदद से टॉप 4 में भी पहुंची थीं, लेकिन अब उनका नाम गूगल के साथ कोलेबरेशन करने वाली पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री के रूप में लिया जाएगा। इस खबर से एक्ट्रेस के फैंस बेहद खुश हैं और ट्विटर पर #CongratulationsRashamiDesai ट्रेंड हो रहा है। 

इस नए प्लेटफॉर्म के बारे में आपको बता दें कि रश्मि को कैमियोज में देखा जाएगा, जहां वो इस सर्च इंजन पर उनके बारे में सबसे ज्यादा पूछे गए सवालों के जवाब वीडियो के साथ पोस्ट करेंगी। उनके वीडियो सीधे पोस्ट किए जाएंगे और हर बार किसी भी शख्स द्वारा गूगल पर उनका नाम सर्च करने पर दिखाया जाएगा।

रश्मि ने इस नई उपलब्धि के बारे में जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि गूगल से कोलेबरेशन करने वाली पहली इंडियन टीवी एक्ट्रेस बनने पर वो बेहद एक्साइटेड हैं। अब आप मेरे बारे में मुझसे सीधे जान सकते हैं।

रश्मि के फैंस ने ट्विटर पर अपनी खुशी इस तरह से जाहिर की है...

वर्कफ्रंट की बात करें तो रश्मि लॉकडाउन से पहले एकता कपूर के सीरियल 'नागिन 4' में काम कर रही थीं।