वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की खबरों के बीच अब एक और एक्ट्रेस की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं 'नागिन' फेम मौनी रॉय हैं। खबरों की मानें तो मौनी रॉय अपने कथाकथित ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।
सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बैंकर हैं। मौनी लॉकडाउन से ही अपनी बहन, जीजा और उनके बच्चों के साथ दुबई में हैं। साल 2019 में भी मौनी के सूरज को डेट करने की खबरें आई थीं हालांकि उस वक्त मौनी ने डेटिंग की खबरों को खारिज कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर से इन दोनों की शादी की खबरों ने जोर पकड़ा है।
शाहिद कपूर का फैंस को तोहफा, इस दिन रिलीज होगी मच अवेटेड फिल्म 'जर्सी'
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मौनी सूरज के परिवार के बेहद करीब हैं। यहां तक कि दोनों अपने रिलेशनशिप को आगे ले जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार- 'मौनी का सूरज के माता पिता के साथ कंफर्ट लेवेल उनकी शादी करने के सबसे अहम वजहों में से एक है।'
खास बात है कि कुछ वक्त पहले मौनी का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें मौनी सूरज के पेरेंट्स को मॉम और डैड कहते दिखाई दी थीं। आप भी देखिए ये वीडियो...
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को 20 साल पूरे, वेडिंग एनिवर्सरी पर किया ये रोमांटिक पोस्ट
कुछ वक्त पहले मौनी रॉय ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में डेटिंग की खबरों को लेकर एक बयान दिया था। मौनी ने इंटरव्यू में कहा था- 'मुझे सही व्यक्ति मिलने की जरूरत है। मैं किसी को नहीं चुन सकती और डेटिंग शुरू नहीं कर सकती। फिलहाल मैं इस खिड़की (फिल्मों) के लिए आभारी हूं जो मेरे जीवन में खुल गई है। मुझे नहीं लगता कि मुझे अपना 100 प्रतिशत ना देकर इसे साइड कर देना चाहिए।'
सूरज से पहले मौनी रॉय का नाम दो और एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। ये दो एक्टर्स 'देवों के देव महादेव' में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहित रैना हैं और दूसरे गौरव चोपड़ा हैं।
Image Source : Instagram/FAN PAGEMohit Raina and Mouni Roy
वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी। इस फिल्म में मौनी के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में हैं।