'रोडीज' फेम रघु और राजीव एक्शन रिएलिटी शो से करने जा रहे हैं वापसी
'रोडीज' फेम रघु और राजीव एक्शन रिएलिटी शो से करने जा रहे हैं वापसी
IANS
Published : Aug 24, 2019 10:55 am IST, Updated : Aug 24, 2019 10:55 am IST
रघु राम और राजीव लक्ष्मण टेलीविजन पर अपनी वापसी करने वाले हैं। वह शो 'स्कल्स एंड रोजेज' से वापसी कर रहे हैं।
Image Source : INSTAGRAMSkull & Roses
रघु राम और राजीव लक्ष्मण टेलीविजन पर अपनी वापसी करने वाले हैं। 'रोडीज' फेम यह जोड़ी एक नए शो की मेजबानी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस शो का शीर्षक 'स्कल्स एंड रोजेज' है। रोमांस और एडवेंचर्स की थीम पर आधारित यह शो मुख्यत: युवाओं के लिए है।
गुरुवार को रिलीज हुए शो के फर्स्ट लुक पोस्टर में रघु और राजीव बिल्कुल सख्त अंदाज में कई युवक-युवतियों संग दिख रहे हैं।
शो के पोस्टर को देखने से साफतौर पर जाहिर होता है कि इसमें एक्शन और टेंशन भरपूर मात्रा में है।
'स्कल्स एंड रोजेज' एमेजॉन प्राइम वीडियो पर 30 अगस्त को प्रीमियर के लिए बिल्कुल तैयार है।