A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'नच बलिए 10' में नजर आने वाली खबर का एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने किया खंडन

'नच बलिए 10' में नजर आने वाली खबर का एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने किया खंडन

एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने नच बलिए 10 में नजर नहीं आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस बात का खुद खंडन किया।

रूबीना दिलाइक- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/RUBINADILAIK रूबीना दिलाइक

टीवी को फेमस रियलिटी शो 'नच बलिए 10' जल्द ही शुरू होने वाला है। यह पिछले सीजन से काफी  अलग और धमाकेदार होने वाला है। मेकर्स इस  शो की तैयारी जोरों-शोरों से कर रहे हैं। जिसके लिए टीवी जगत के कई फेमस कपल्स से संपर्क किया जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही थी कि 'शक्ति अस्तित्व के अहसास' की एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक अपने पति अभिनव सिन्हा के साथ इस शो में नजर आने वाली हैं। लेकिन एक्ट्रेस ने इन बातों का खंडन किया है। 

रुबीना दिलाइक ने इंडिया टीवी  से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें नच बलिए या किसी अन्य डांस रियलिटी शो के लिए संपर्क  नहीं किया गया है। मैं अभी अपने होम टाउन शिमला के पास अपनी फैमिली के अच्छा टाइम सपेंड कर रही हूं।

रुबीना शिमला के पास अपनी फैमिली के साथ काफी टाइम बीता रही है। वह समय-समय पर सोशल मीडिया में तस्वीरें और वीडियो शयर करती रहती हैं। 

आपको बता दें कि रुबीना दिलाइक सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में किन्नर का किरदार  निभा रही हैं। इसके अलावा रुबीना ने 'छोटी बहू' से अपने टीवी करियर की शुरुआत की। जिससे वह काफी फेमस हुई थी। 

इनपुट पारस कोठारी