1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 15 अगस्त को 'द कपिल शर्मा शो' में मेहमान बनकर आएंगे सलीम-सुलेमान

15 अगस्त को 'द कपिल शर्मा शो' में मेहमान बनकर आएंगे सलीम-सुलेमान

सलीम सुलेमान इस खास एपिसोड में अपने चार्टबस्टर गीतों के साथ म्यूजिकल परफॉर्मेंस देने के साथ दर्शकों का मनोरंजन भी करेंगे।

KAPIL SHARMA- India TV Hindi
Image Source : NSTAGRAM 15 अगस्त को 'द कपिल शर्मा शो' में मेहमान बनकर आएंगे सलीम-सुलेमान

'द कपिल शर्मा शो' को संगीतकार संगीतकार सलीम-सुलेमान के साथ स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस शनिवार 15 अगस्त को द कपिल शर्मा शो में एक भव्य उत्सव होगा। इंडिपेंडेंस डे के खास एपिसोड में इस बार द कपिल शर्मा शो में मेहमान बनकर आएंगे बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर्स सलीम सुलेमान। शो से एक तस्वीर भी सामने आई है।

सलीम सुलेमान इस खास एपिसोड में अपने चार्टबस्टर गीतों के साथ म्यूजिकल परफॉर्मेंस देने के साथ दर्शकों का मनोरंजन भी करेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर द कपिल शर्मा शो देखना मत भूलिएगा। यह शो 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दिखाया जाएगा।

 हाल ही में द कपिल शर्मा शो फिर से शुरू हुआ है, शो के पहले एपिसोड में सोनू सूद नजर आए थे। यह एपिसोड खूब पसंद किया गया था।