A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Watch: सना खान ने कपड़े धोते हुए कोविड-19 पर निकाला सारा गुस्सा, कहा- 'गो कोरोना गो'

Watch: सना खान ने कपड़े धोते हुए कोविड-19 पर निकाला सारा गुस्सा, कहा- 'गो कोरोना गो'

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।

sana khan- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सना खान ने कपड़े धोते हुए कोरोना पर निकाला अपना गुस्सा

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण आम से लेकर खास तक हर कोई घर पर रहने को मजबूर है, लेकिन एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम सना खान अब इससे तंग आ चुकी हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कपड़े धोते हुए कोरोना पर अपना गुस्सा निकाल रही हैं। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, लॉकडाउन के चलते सना खान को घर का काम खुद करना पड़ रहा है। वो वीडियो में काफी गुस्से में दिखाई दे रही हैं और 'गो कोरोना गो' के नारे भी लगा रही हैं। उनके इस वॉशिंग स्टाइल पर राखी सावंत, आशका गोराडिया, इकबाल खान सहित कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है। 

सना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कुछ दिनों पहले वो ब्वॉयफ्रेंड मेल्विन लुइस संग ब्रेकअप की खबरों के कारण सुर्खियों में थीं। उन्होंने लुइस पर धोखा देने सहित कई इल्जाम लगाए थे। 

बता दें कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। ऐसे में सभी लोग घर पर रहने के लिए मजबूर हैं। इस घातक महामारी से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 4500 से ऊपर पहुंच चुका है, जबकि 100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।