A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'सपना बाबुल का..बिदाई' फेम सारा खान कॉमेडी फिल्म 'कैंप डिसेंट' में आएंगी नज़र

'सपना बाबुल का..बिदाई' फेम सारा खान कॉमेडी फिल्म 'कैंप डिसेंट' में आएंगी नज़र

फिल्म में बृजेंद्र काला और राजपाल यादव भी हैं और इसका निर्देशन संदीप कुमार राणा ने किया है।

sara khan to star in comedy film camp decent- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: SSARAKHAN सारा खान कॉमेडी फिल्म 'कैंप डिसेंट' में आएंगी नज़र 

अभिनेत्री सारा खान जल्द ही 'कैंप डेसेंट' नामक व्यंग्य कॉमेडी में दिखाई देंगी। फिल्म यह दिखाने की कोशिश करेगी कि कैसे समाज अक्सर कामकाजी महिलाओं के बारे में बात करता है, वहीं इसके साथ-साथ ओटीटी पर एडल्ट कॉन्टेंट के बारे में समाज के विचार को बताएगा।

फिल्म में बृजेंद्र काला और राजपाल यादव भी हैं और इसका निर्देशन संदीप कुमार राणा ने किया है। कहानी कुमार नाम के एक फिल्म निर्माता का अनुसरण करती है, जो महिलाओं का सम्मान नहीं करता है और आखिरकार वह सबक सीख ही जाता है।

टीवी एक्ट्रेस सारा खान मालदीव से छुट्टी मनाकर वापस लौटीं, क्या आपने देखीं उनकी ये तस्वीरें

सारा ने कहा, "मेरा चरित्र अनहिता कुमार के किरदार की आत्मा है। जब भी वह कोई गलती करता है, तो वह उसे फटकारती है। वह उसकी सबसे अच्छी दोस्त है। जब भी वह मुसीबत में होता है, तो वह उसका साथ देती है। फिल्म के माध्यम से हम महिलाओं के प्रति समाज के पक्षपाती रवैये को उजागर करना चाहते हैं।

सारा ने हाल ही में ऋषिकेश (उत्तराखंड) में शूट किया।