1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'सर्कस' और 'फौजी' के बाद शाहरुख खान के टीवी सीरियल 'दूसरा केवल' की दूरदर्शन पर हुई वापसी

'सर्कस' और 'फौजी' के बाद शाहरुख खान के टीवी सीरियल 'दूसरा केवल' की दूरदर्शन पर हुई वापसी

कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन में दूरदर्शन पर पुराने सीरियल्स दिखाए जा रहे हैं।

Shah Rukh Khan Doosra Keval TV show - India TV Hindi
Image Source : TWITTER: @DDNATIONAL दूरदर्शन पर शाहरुख खान के सीरियल दूसरा केवल की हो रही है वापसी

लॉकडाउन के दिनों में दूरदर्शन पर पुराने सीरियल्स की वापसी हुई थी। इनमें रामायण, महाभारत और शक्तिमान के अलावा बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान के सीरियल्स सर्कस और फौजी भी शामिल थे। अब उनके एक और टीवी शो दूसरा केवल की वापसी होने जा रही है। दूरदर्शन इस फिर से टेलिकास्ट करने जा रहा है।

दूरदर्शन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने दूसरा केवल सीरियल के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, 'जल्द आ रहा है।' इसमें एसआरके ने एक गांव के लड़के केवल की भूमिका निभाई है, जो शहर में अपना भाग्य बनाने के लिए निकलता है, लेकिन कभी वापस नहीं लौटता।

इस शो में अरुण बाली, विनिता मलिक और नताशा राणा जैसे स्टार्स भी सपोर्टिंग रोल्स में नज़र आए थे। ये सीरियल पहली बार 1989 में प्रसारित हुआ था।

बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान के अपने आगामी वेब प्रोडक्शन हॉरर शो 'बेताल' का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इस परियोजना में एसआरके की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स, एसके ग्लोबल और ब्लमहाउस प्रोडक्शंस एक साथ सहयोग कर रहे हैं।