1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Indian Idol Season 12 शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ वीकेंड एपिसोड में दिखाएंगे जलवा

Indian Idol Season 12 शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ वीकेंड एपिसोड में दिखाएंगे जलवा

इंडियन आइडल 12 के वीकेंड एपिसोड में इस बार जमकर मस्ती होने वाली है क्योंकि इस बार शॉटगन सिन्हा का जलवा देखने को मिलेगा।

shotgun in Indian Idol 12- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV shotgun in Indian Idol 12

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के म्यूज़िक रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 12 के वीकेंड एपिसोड के लिए शॉटगन के नाम से मशहूर शत्रुघन सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ मेहमान बनकर पहुंचेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा स्पेशल एपिसोड में इस अद्भुत एक्टर का स्वागत किया जाएगा, जिन्होंने अपनी गजब की अभिनय क्षमता से सभी को मंत्रमुग्ध किया। शत्रुघ्न जी के फैंस के लिए भी यह एक बढ़िया ट्रीट होगी।

पत्नी के लिए गाना भी गाएंगे
शत्रुघ्न जी इस खास मौके पर अपनी लेडी लव के लिए एक गाना भी गाएंगे। आपको बता दें कि अपने संवादों के लिए मशहूर शॉटगन कभी कभी गाते भी है, और इंडियन आइडल पर पत्नी के लिए गाना उन्हें बेहद अच्छा लगा।

इसके अलावा, बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न जी सभी कंटेस्टेंट्स की तारीफ करेंगे और उनका मार्गदर्शन भी करेंगे। मनोरंजन का माहौल बनाते हुए शत्रुघ्न जी जजों के साथ कुछ दिलचस्प चर्चा करेंगे और अपने गुजरे सालों के कुछ खास किस्से भी सुनाएंगे।

आदित्य संग मचेगा धमाल
इस मौके पर माहौल में मस्ती घोलते हुए शो के होस्ट आदित्य नारायण हंसी-मजाक करते नजर आएंगे, जबकि जज अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया शो के कंटेस्टेंट्स के साथ मिलकर शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा की कंपनी एंजॉय करते नजर आएंगे। 

आपको बता दें कि इंडियन आइडल काफी शानदार परफॉर्म कर रहा है। लोग इसका बेसब्री से इंतजार करते हैं और समय समय पर स्टारों का मौजूदगी इसे और शानदार बना देती है।