1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सिद्धार्थ शुक्ला के साथ चंडीगढ़ पहुंचने के बाद मां के साथ नज़र आईं शहनाज गिल, फोटो शेयर कर लिखी ये खास बात

सिद्धार्थ शुक्ला के साथ चंडीगढ़ पहुंचने के बाद मां के साथ नज़र आईं शहनाज गिल, फोटो शेयर कर लिखी ये खास बात

घर पहुंचने के बाद शहनाज ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ फोटोज शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

shehnaaz gill shares pic with mother- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शहनाज गिल ने अपनी मां के साथ फोटोज शेयर की हैं

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में धमाल मचा चुकीं शहनाज गिल इन दिनों सुर्खियों में हैं। उनका नया गाना 'वादा है' रिलीज हो चुका है, जिसमें वो अर्जुन कानूनगो संग दिखाई दीं। अब वो सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक नया प्रोजेक्ट करने जा रही हैं, जिसके लिए दोनों चंडीगढ़ पहुंचे हैं। घर पहुंचने के बाद शहनाज ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ फोटोज शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

शहनाज गिल ने अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मां।" इसके साथ ही दिल वाला इमोजी भी बनाया है। शहनाज की ये फोटोज लोगों को खूब पसंद आ रही हैं। फैंस का कहना है कि वो हुबहू अपनी मां पर गई हैं। किसी ने लिखा कि शहनाज को अपनी मां से खूबसूरती मिली है। 

Watch: 'वादा है' गाना हुआ रिलीज, शहनाज गिल और अर्जुन कानूनगो की दिखी शानदार केमिस्ट्री

इंटरनेट पर एक और फोटो वायरल हो रही है, जिसमें शहनाज और सिद्धार्थ फैंस के साथ पोज दे रहे हैं। 

फैंस इस बात को जानने के लिए काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर शहनाज और सिद्धार्थ किस प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे हैं। वो इन दोनों को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। 

शहनाज गिल का रेट्रो लुक तो सिद्धार्थ शुक्ला ने इस अंदाज में कराया फोटोशूट, देखें तस्वीरें

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 से बाहर निकलने के बाद शहनाज और सिद्धार्थ को एक म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' में देखा गया था, जिसमें इनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। इस वीडियो को मिलियन व्यूज मिले हैं।

शहनाज गिल की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें बिग बॉस 14 में भी बुलाया गया था। कुछ दिनों पहले ही वो बतौर स्पेशल गेस्ट नज़र आई थीं। उन्हें देखकर घरवालों के साथ-साथ होस्ट सलमान खान भी मुस्कुरा दिए थे। शहनाज ने कंटेस्टेंट्स के बीच टास्क भी कराया था।