A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. लॉकडाउन में खुद का ख्याल रख रही हैं बिग बॉस 13 की शहनाज गिल, शेयर की ये खास फोटो

लॉकडाउन में खुद का ख्याल रख रही हैं बिग बॉस 13 की शहनाज गिल, शेयर की ये खास फोटो

शहनाज गिल कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ शुक्ला संग म्यूजिक वीडियो 'भुला दूंगा' में नज़र आई थीं।

shehnaaz gill- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शहनाज गिल लॉकडाउन में कर रही हैं वर्कआउट

मुंबई: पॉपुलर रिएलिटी शो की प्रतिभागी शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी क्यूट अदाओं से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया और आज उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इस समय लॉकडाउन के दौरान शहनाज खुद की देखभाल और वर्कआउट कर रही हैं।

पंजाब की कटरीना कही जाने वाली शहनाज ने इंस्टाग्राम पर सूर्य की एक फोटोग्राफ शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "वर्किंग आउट से फ्री और अलाइव महसूस कर रही हूं।"

काम की बात करें तो शहनाज हाल ही में अपने बिग बॉस के सह प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक वीडियो 'भुला दूंगा' में दिखीं थीं। दर्शन रावल द्वारा कंपोज किए गए इस सॉन्ग को 24 मार्च को रिलीज किया गया था और दर्शकों का इसे ढेर सारा प्यार मिला था।

Image Source : Instagramशहनाज गिल ने शेयर किया स्टेटस

खबरों की मानें तो सिद्धार्थ और शहनाज जल्द ही एक और वीडियो में नज़र आएंगे। इसके अलावा कहा जा रहा है कि दोनों को 'नच बलिए' के 10वें सीजन में भी देखा जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।