A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 13 की शहनाज गिल ने शेयर की अपनी फोटोज और फैंस से पूछा ये सवाल

Bigg Boss 13 की शहनाज गिल ने शेयर की अपनी फोटोज और फैंस से पूछा ये सवाल

शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

Shehnaz Gill- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM:@SHEHNAAZGILL शहनाज गिल ने शेयर की फोटो

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। शहनाज ने हाल ही में अपनी कुछ फोटोज शेयर की और फैंस से ही सवाल पूछ डाला। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। 

इन तस्वीरों में शहनाज गिल ब्लैक कलर के टॉप और डेनिम में दिखाई दे रही हैं। उनके हाथ में मास्क भी है। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा, "मुझे क्या ज्यादा बेस्ट डिस्क्राइब करता है? क्यूट, क्यूटर, क्यूटेस्ट या फिर इन सबसे ऊपर।"

बता दें कि शहनाज इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चा में हैं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलने और कोरोना काल में उन्होंने जमकर एक्सरसाइज की और कई किलो वजन घटाया है। उनका ये ग्लैमरस अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

शहनाज कई म्यूजिक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं। इनमें 'कुर्ता पजामा', 'सॉरी' और 'भुला दूंगा' शामिल है। 'भुला दूंगा' में शहनाज और सिद्धार्थ एक साथ नज़र आए थे। गौरतलब है कि बिग बॉस में सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। उनकी नोंकझोंक लोगों को खूब पसंद आई थी। फैंस आज भी दोनों को स्क्रीन पर साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं।