1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के पापा को कहा डैडी?

सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल के पापा को कहा डैडी?

15 फरवरी को रियलिटी शो के फिनाले में सिद्धार्थ को विजेता घोषित किया गया था।

सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल- India TV Hindi
Image Source : TWITTER सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल

मुंबई: 'बिगबॉस 13' के विजेता और अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह पंजाबी गायक शहनाज गिल के पिता को 'डैडी' कहकर बुला रहे हैं। इंटरनेट पर घूम रहे वीडियो में सिद्धार्थ स्टेज से अपनी वैन की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख सिद्धार्थ को बधाई देते हैं, और यह देख सिद्धार्थ उनकी ओर बढ़ते हैं।

बिग बॉस 13 के घर से बाहर निकलने के बाद रश्मि देसाई ने पास्ता खाते हुए शेयर किया वीडियो, कहा- ये चोरी का नहीं है! 

एक सोशल मीडिया यूजर के अनुसार, 'बालिका वधु' के अभिनेता शहनाज के पिता को पहले 'हां डैडी' कहते हैं, हालांकि बाद में अंकल कह कर बुलाते हैं।

ज्ञात हो कि 15 फरवरी को रियलिटी शो के फिनाले में सिद्धार्थ को विजेता घोषित किया गया था।

Related Video