A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एकता कपूर के इस शो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर करेंगे रोमांस!

एकता कपूर के इस शो में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला एक बार फिर करेंगे रोमांस!

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आते थे। अब एक बार फिर दोनों साथ में एक सीरियल में नजर आ सकते हैं।

rashami desai and sidharth shukla- India TV Hindi
रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला

रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 में साथ में नजर आए थे। दोंनो की पूरे शो में लड़ाई ही होती रहती थी। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद थी। रश्मि और सिद्धार्थ पहले ही एक टीवी सीरियल में रोमांस करते नजर आ चुके हैं। अब एक बार फिर दोनों साथ में नजर आ सकते हैं। बिग बॉस के बाद रश्मि देसाई एकता कपूर के सीरियल नागिग 4 में नजर आ रही हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला भी इस शो में नजर आएंगे।

टेली चक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर के शो नागिन 4 में सिद्धार्थ शुक्ला भी नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक वह रश्मि देसाई के साथ बदला लेने में उनकी मदद करते नजर आएंगे। सिद्धार्थ जल्द ही शो की शूटिंग शुरू भी करने वाले थे मगर कोरोना वायरस की वजह से शूटिंग कर दी गई है।

सिद्धार्थ शुक्ला ने अभी तक नागिन 4 में आने की पुष्टि नहीं की है और ना ही एकता कपूर ने इस बारे नें जानकारी दी है। सिद्धार्थ शुक्ला के शो में एंट्री करने से टीआरपी में इजाफा हो सकता है। रश्मि देसाई के नागिन 4 में आने से शो की टीआरपी बढ़ी थी।

आपको बता दें बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी बहुत पसंद की गई थी। दोनों का एक म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को दर्शन रावल ने गाया है। लोगों को यह गाना काफी पसंद भी आ रहे है।