A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Video: शहनाज गिल ने यूं मनाया सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे, ग्लैमरस लुक में आईं नज़र

Video: शहनाज गिल ने यूं मनाया सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे, ग्लैमरस लुक में आईं नज़र

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं... 

sidharth shukla birthday- India TV Hindi
Image Source : INSTA: SHEHNAAZGILL/SHEHNAAZGILLCANDIDS शहनाज गिल ने यूं मनाया सिद्धार्थ शुक्ला का बर्थडे

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर शहनाज गिल ने उन्हें अपने क्यूट अंदाज में उन्हें बर्थडे विश किया और जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के साथ वीडियो भी शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। सिडनाज के फैंस बेहद खुश हैं कि सिद्धार्थ के बर्थडे पर शहनाज उनके साथ मौजूद रहीं।

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो सिद्धार्थ शुक्ला को 'हैप्पी बर्थडे सिद्धार्थ' कहती दिखाई दे रही हैं। सिद्धार्थ भी प्यार से उनका आभार व्यक्त करते हैं। शहनाज ने वीडियो कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे टू यू।

इसके अलावा शहनाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें सभी सिद्धार्थ का जन्मदिन मना रहे हैं। 

शहनाज ने अपने लुक का भी एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रेड कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। 

गौरतलब है कि बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ और शहनाज की मुलाकात हुई थी। दोनों की नोंकझोंक फैंस को इस कदर पसंद आई कि सभी उन्हें प्यार से सिडनाज कहकर बुलाते हैं। हाल ही में दोनों 'शोना शोना' गाने में नज़र आए थे। 

सिद्धार्थ ने अपने फैंस को जन्मदिन का तोहफा देते हुए नई वेब सीरीज की शूटिंग शुरू कर दी है। वो एकता कपूर के फेमस शो 'ब्रोकन बट ब्युटीफुल' सीजन 3 में नज़र आएंगे। उनके साथ सोनिया राठी लीड रोल में होंगी।