A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. शहनाज गिल के साथ फिर स्क्रीन पर नज़र आएंगे सिद्धार्थ शुक्ला, नई फोटो हुईं वायरल

शहनाज गिल के साथ फिर स्क्रीन पर नज़र आएंगे सिद्धार्थ शुक्ला, नई फोटो हुईं वायरल

ये फोटो सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर दोनों को स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

Sidharth Shukla Shehnaaz Gill- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज गिल संग शेयर की नई फोटो

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट्स रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ने एक बार फिर नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो शहनाज के अलावा सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ नज़र आ रहे हैं। फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान इस पर गया है कि फोटो क्लिक कराते समय भी सिद्धार्थ, शहनाज पर से अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे हैं। 

सिद्धार्थ शुक्ला ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- "जल्द आने वाला है।" इसके साथ में एक दिल वाला इमोजी भी बनाया है। बताया जा रहा है कि शहनाज, सिद्धार्थ और टोनी कक्कड़ ने म्यूजिक प्रोड्यूसर अंशुल गर्ग को ज्वॉइन किया है। 

Photos: ट्रांसफॉर्मेशन के बाद इन अलग-अलग लुक्स में नज़र आईं शहनाज गिल, देखिए ग्लैमरस फोटोज

इस तस्वीर में सिद्धार्थ शुक्ला ब्लू शर्ट में दिखाई दे रहे हैं, जबकि शहनाज ने रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई है। ये फोटो सामने आने के बाद फैंस एक बार फिर दोनों को स्क्रीन पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले सिद्धार्थ और शहनाज म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गए थे, जहां सिद्धार्थ ने जमकर लुत्फ उठाया था। कभी वो बैलगाड़ी चलाते दिखाई दिए तो कभी सरसों के खेत में जाकर 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फिल्म से शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज देकर फोटोज क्लिक कराईं। 

इससे पहले सिद्धार्थ और शहनाज 'भुला दूंगा' म्यूजिक वीडियो में साथ नज़र आ चुके हैं। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी और गाने को यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिले थे। बिग बॉस के घर में भी दोनों की नोंकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आई थी।