1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khataron Ke Khiladi 11: 'सारा इंडिया' गाने की सिंगर आस्था गिल होंगी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा

Khataron Ke Khiladi 11: 'सारा इंडिया' गाने की सिंगर आस्था गिल होंगी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा

सिंगर आस्था गिल का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में भाग लेंगी। आस्था जल्द ही स्टंट-आधारित शो के सीजन 11 में दिखाई देंगी।

Aastha Gill- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/AASTHA GILL Khataron Ke Khiladi 11: 'सारा इंडिया' गाने की सिंगर आस्था गिल होंगी रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा

सिंगर आस्था गिल का कहना है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी में भाग लेंगी। आस्था जल्द ही स्टंट-आधारित शो के सीजन 11 में दिखाई देंगी। सिंगर ने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक रियलिटी टीवी शो का हिस्सा बनूंगी और अब यह हो गया है। जब मुझे इस शो का हिस्सा बनने के लिए कॉल आया, तो मेरे मन में पहला विचार यही आया था कि मैं कीड़े और जानवरों से अपने डर का सामना आखिर कैसे करूंगी।

सिंगर गिल ने कहा कि बेशक यह आसान नहीं होगा, लेकिन वह एक बार फिर से खुद को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। शूटिंग के लिए प्रतियोगी 6 मई को केपटाउन के लिए रवाना होंगे और आस्था का कहना है कि वह इस शो के लिए उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, मैं काफी अभिभूत और उत्साहित हूं, क्योंकि यह मेरे लिए एक नई यात्रा होगी और मैंने कभी भी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया है। कुछ अलग करने की कोशिश मुझे हमेशा उत्साहित करती है। आस्था को डीजे वाले बाबू, बज और प्रॉपर पटोला और सारा इंडिया जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

(इनपुट-आईएएनएस)