A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टीवी स्टार्स स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता म्यूजिक वीडिरयो 'वजह' में आएंगे नज़र, देखें पहली झलक

टीवी स्टार्स स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता म्यूजिक वीडिरयो 'वजह' में आएंगे नज़र, देखें पहली झलक

यह जोड़ी 'मेरी आशिकी तुम से ही' के सेट पर मिली थी। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।

smriti khanna gautam gupta wajah song - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @SMRITI_KHANNA स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता म्यूजिक वीडियो 'वजह' में आएंगे नज़र

मुंबई: अभिनेत्री स्मृति खन्ना और गौतम गुप्ता, जो हाल ही में एक छोटी बच्ची के माता-पिता बने हैं, वे जल्द ही 'वजह' नामक एक नए सिंगल में एक साथ दिखाई देंगे। खबर की घोषणा करते हुए स्मृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आप सभी के साथ अन्य खुशखबरी साझा करने को लेकर काफी रोमांचित हूं। गौतम और मैं एक नए सिंगल में नजर आने वाले हैं। यह आपको मंत्रमुग्ध कर देगा और आपको आपके बेटर हाफ की याद दिला देगा। लव बैलेड का यह रहा पहला लुक।"

इस लव सॉन्ग को राहुल जैन ने गाया है। साथ ही स्मृति ने एक मोशन पोस्टर अपलोड किया, जिसमें उन्हें गौतम के साथ एक रोमांटिक पोज में दिखाया गया है।

यह जोड़ी 'मेरी आशिकी तुम से ही' के सेट पर मिली थी। 'वजह' को जैकी भगनानी का म्यूजिक लेवल जेजस्ट म्यूजिक प्रस्तुत कर रहा है।