'कसम तेरे प्यार की' सीरियल के एक्टर शरद मल्होत्रा(Ssharad malhotra) रिप्सी भाटिया(Ripci Bhatia) के साथ शादी के बंधने जा रहे हैं। शादी 20 अप्रैल यानि आज मुंबई में होने जा रही है। ग्रैंड वेडिंग से पहले प्री-वेडिंग सेरेमनी जैसे मेहंदी और संगीत रखा गया। जिसे शरद मल्होत्रा के टीवी इंडस्ट्री के खास दोस्तों ने अटेंड किया। प्री-वेडिंग सेरेमनी की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
संगीत सेरेमनी में शरद मल्होत्रा ने वाइन कलर की शेरवानी और रिप्सी भाटिया ने गोल्डन एंबरॉइड्री वाला लहंगा पहना था। इस फंक्शन को शरद के खास दोस्त अदा खान ने अटेंड किया।
Ada khan at ssharad malhotra pre wedding function
India Tv Anchor charul malik at ssharad malhotra pre wedding function
शरद मल्होत्रा के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस कृतिका सेंघर धिर ने अपने पति के साथ सेरेमनी अटेंड की।
मेहंदी के फंक्शन में रिप्सी भाटिया ने रॉयल ब्लू कलर का लहंगा और फूलों की ज्वैलरी पहनी थी। वहीं शरद ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी।