A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. बिग बॉस 13 की शहनाज गिल ने कहा- हम चले जाते हैं और उससे ज्यादा दुख अपनों को दे जाते हैं...

बिग बॉस 13 की शहनाज गिल ने कहा- हम चले जाते हैं और उससे ज्यादा दुख अपनों को दे जाते हैं...

सुशांत को 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया था। 15 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

शहनाज गिल ने सुशांत के निधन के बाद शेयर किया पोस्ट- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM शहनाज गिल ने सुशांत के निधन के बाद शेयर किया पोस्ट

पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 में नज़र आ चुकीं शहनाज गिल ने सुशांत सिंह के निधन के बाद एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने कहा है कि सभी की जिंदगी में सुख और दुख आते हैं, लेकिन इसका डटकर सामना करना चाहिए। बता दें कि सुशांत ने अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके निधन से हस्तियों से लेकर फैंस तक सभी बेहद दुखी हैं। बताया जा रहा है कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे और परेशान होकर आकर ये कदम उठाया है।

शहनाज गिल ने फैंस से अपील की है कि हमें कभी समस्याओं से भागना नहीं चाहिए। उन्होंने लिखा, 'दुनिया में सुख के साथ दुख भी हैं। हमें उनका हिम्मत से सामना करना चाहिए। भागना नहीं चाहिए। हम चले जाते हैं और उससे भी ज्यादा दुख अपनों को दे जाते हैं। #stayconnected

Image Source : शहनाज गिल ने शेयर किया पोस्टशहनाज गिल ने शेयर किया पोस्ट

बता दें कि सुशांत को 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया था। 15 जून को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज गिल कुछ दिनों पहले ही सिद्धार्थ शुक्ला के साथ 'भुला दूंगा' गाने में नज़र आई थीं। बिग बॉस के घर में भी इनकी बॉन्डिंग को लोगों ने बहुत पसंद किया और ये जोड़ी #sidnaaz के नाम से मशहूर हो गई।