A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 3 हजार एपिसोड पूरे, पूरी टीम ने यूं मनाया जश्न

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 3 हजार एपिसोड पूरे, पूरी टीम ने यूं मनाया जश्न

पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 3 हजार एपिसोड पूरे हो गए हैं।

tarak mehta ka ooltah chashmah 3000 episode completed - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के 3 हजार एपिसोड पूरे हो गए हैं

पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के 3 हजार एपिसोड पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर स्टार कास्ट और पूरी टीम ने जश्न मनाया। सेट पर केक काटा गया। इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बता दें कि ये शो 12 साल पहले शुरू हुआ था। 

बता दें कि हाल ही में सीरियल की स्टार कास्ट में कई बदलाव हुए हैं। अब अंजलि मेहता के रोल में नेहा मेहता की बजाए सुनैना फौजदार दिखाई दे रही हैं। वहीं, गुरुचरण सिंह की जगह बलविंदर सिंह रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा रहे हैं। 

फैंस अभी भी दयाबेन के रूप में दिशा वकानी के बहुत मिस करते हैं। गौरतलब है कि दिशा ने 2 साल पहले लीव लिया था, इसके बाद वो वापस नहीं लौटीं।