1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. 'महाभारत' के 'धृतराष्ट्र' का ट्रांसफॉर्मेशन देख कर होगी हैरानी, 6 महीने में घटाया 15 किलो वजन

'महाभारत' के 'धृतराष्ट्र' का ट्रांसफॉर्मेशन देख कर होगी हैरानी, 6 महीने में घटाया 15 किलो वजन

ठाकुर अनूप सिंह ने छह महीने में 15 किलो वजन कम किया है। महाभारत अभिनेता ने पहले और बाद की तस्वीरों के कोलाज के साथ अपनी फिटनेस स्टोरी साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। 

Thakur Anup Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/THAKUR ANUP SINGH 'महाभारत' के 'धृतराष्ट्र' का ट्रांसफॉर्मेशन देख कर होगी हैरानी

टेलीविजन अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह ने छह महीने में 15 किलो वजन कम किया है। महाभारत अभिनेता ने पहले और बाद की तस्वीरों के कोलाज के साथ अपनी फिटनेस स्टोरी साझा करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। अनूप ने उसी ट्राउजर में और उसी जगह पर अपनी तस्वीरें शेयर कीं। जहां पहले की तस्वीरों में उनके फ्लब्स नजर आ रहे हैं, वहीं बाद की तस्वीरों में वह अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।

ठाकुर अनूप सिंह को सिद्धार्थ कुमार तिवारी की महाभारत में कौरवों के पिता धृतराष्ट्र के रूप में देखा गया था। इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "वही पोज, वही ट्राउजर, वही जगह लेकिन अलग विजन! दिमाग की शक्ति! 6 महीने पहले मोटापे की वजह से मेरी ऐसी तस्वीर थी। मैंने शरीर को नेक्स लेवल तक ले जाने का निर्णय लिया आज आपको अपनी जर्नी में इस तरह का बदलाव नजर आया है। आप समझते हैं कि निरंतरता, रोजाना का प्रयास, अनुशासन और इच्छाशक्ति के साथ, स्वाभाविक रूप से आप इस तरह की फिटनेस पा सकते हैं!"

फैंस ने दिए रिएक्शन

अनूप की ट्रांसफॉर्मेशन तस्वीरों से फैंस काफी प्रेरित हुए। पोस्ट का कमेंट सेक्शन फायर इमोजी से भरा हुआ है। एक फैन ने लिखा, "वाह क्या ट्रांसफॉर्मेशन है।।इन्होंने मुझे काफी मोटिवेट किया।" वहीं एक अन्य फैन ने इसे मोटिवेशनल बताया।

अभिनेता ने ईटाइम्स के साथ अपने फिटनेस रूल के बारे में बात की और कहा, "जल्दी उठो। अपने दिन की शुरुआत जल्दी करो। सुबह खाली पेट कार्डियो न केवल फैट जलाने में मदद की है, बल्कि आपको अधिक सक्रिय और प्रोडक्टिव बनाए रखते हुए पूरे दिन आपके मूड को भी बढ़ाता है। जंक फूड से बचना आवश्यक है।"

ठाकुर अनूप सिंह राजस्थान के उदयपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत द्वारकाधीश भगवान श्री कृष्ण से की थी। बाद में उन्होंने जय बजरंगबली, चंद्रगुप्त मौर्य जैसे कई पौराणिक और ऐतिहासिक शो में अभिनय किया। हालांकि, उन्हें महाभारत में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।