A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. एक्टर करण ओबेरॉय पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक्टर करण ओबेरॉय पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

‘बैंड ऑप ब्वॉइज’ (Band of Boys) के सिंगर और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' ((Jassi jaissi Koi nahin) से फेमस हुए टीवी एक्टर करण ओबरॉय (Karan Oberoi) पर एक महिला ज्योतिष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Karan Oberoi- India TV Hindi
Karan Oberoi

 नई दिल्ली: ‘बैंड ऑप ब्वॉइज’ (Band of Boys) के सिंगर और 'जस्सी जैसी कोई नहीं' ((Jassi jaissi Koi nahin) से फेमस हुए टीवी एक्टर करण ओबरॉय (Karan Oberoi) पर एक महिला ज्योतिष ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि विवेक ने सिर्फ रेप ही नहीं बल्कि उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी कर रहा था। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने उन्हें रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। करण मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह यानि जस्सी के एक्स बॉयफ्रेंड हैं।

ANI के मुताबिक करण के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता के तहत सेक्शन 376 (रेप) और 384 (जबरन वसूली) की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने मुताबिक एक्टर ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ रेप किया। पुलिस ने एफआईआर के मुताबिक बताया कि ओबेरॉय ने रेप करके इसकी फिल्म बनाने के साथ-साथ पीड़िता को ब्लैकमेल भी किया और पैसों की मांग की। साथ ही पैसे न देने पर उसने पीड़ितो का वीडियो रिलीज करने की धमकी दी। खबरों के मुताबिक आज उन्हें अंधेरी कोर्ट में पेश किया जाएगा।