A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. रामायण में इस एक्टर ने एक-दो नहीं बल्कि तीन किरदार थे निभाए, जानिए अब हैं कहां

रामायण में इस एक्टर ने एक-दो नहीं बल्कि तीन किरदार थे निभाए, जानिए अब हैं कहां

रामानंद सागर की रामायण में विजय कवीश ने एक नहीं बल्कि तीन किरदार निभाए थे जिनमें उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल था।

vijay kavish- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM विजय कवीश

रामायण के दोबारा टेलिकास्ट ने लोगों का खूब दिल जीता है। रामानंद सागर की रामायण के किरदार आजकल सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अपनी पुरानी फोटोज शेयर करते रहते हैं। रामायण में कई ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने एक से ज्यादा किरदार निभाए हैं। सुग्रीव और बाली का किरदार निभाने वाले श्याम सुंदर के अलावा विजय कवीश ने भी एक-दो नहीं बल्कि तीन किरदार निभाए हैं। जी हां उनके तीनों किरदार इतने अलग थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल था।

विजय कविश ने रामायण में महर्षि वाल्मीकि, भगवान शिव और रावण के ससुर का किरदार निभाया था। उत्तर रामायण में विजय कविश ने महर्षि वाल्मीकि का किरदार निभाया था। उनका किरदार पूरे सीरियल में सबसे अहम था क्योंकि महर्षि वाल्मीकि ने ही सीता को अपने आश्रम में जगह दी थी जहां लव-कुश का जन्म हुआ था। हालांकि उनका चेहरा काफी हद तक दाढ़ी और मूछों की वजह से ढके होने की वजह से पहचानना मुश्किल था।

भगवान शिव के किरदार के लिए रामानंद सागर ने विजय कविश को कास्ट किया था। लंका जाने के लिए जब रामसेतु बनाने से पहले शिवलिंग की स्थापना की गई थी तभी विजय कविश की एंट्री हुई थी। इसके अलावा उन्होंने मंदोदरी के पिता यानि रावण के ससुर का किरदार निभाया था।

आपको बता दें विजय कविश रामायण के अलावा भी कई सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। वह विक्रम बेताल, कृष्णा, इधर-उधर में भी काम किया ह। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस समय बतौर एडिटर और डायरेक्टर काम कर रहे हैं।