A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. करण ओबेरॉय पर रेप का झूठा आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

करण ओबेरॉय पर रेप का झूठा आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने सोमवार को टेलीविजन अभिनेता व गायक करण ओबेरॉय पर दुष्कर्म का कथित झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया।

<p> करण ओबेरॉय </p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM  करण ओबेरॉय 

मुंबई: मुंबई पुलिस ने सोमवार को टेलीविजन अभिनेता व गायक करण ओबेरॉय पर दुष्कर्म का कथित झूठा मामला दर्ज कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। करण ओबेरॉय को कथित तौर पर महिला से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग के लिए छह मई को गिरफ्तार किया गया था। ओबेरॉय को बंबई उच्च न्यायालय ने सात जून को जमानत दी।

पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ शिंगे ने ओशिवारा पुलिस द्वारा महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस ने महिला को ओबेरॉय के खिलाफ कथित रूप से झूठी शिकायत दर्ज करने और खुद अपने ऊपर हमले के लिए साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया। महिला ने दावा किया था कि 25 मई को दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने उस पर हमला किया और ओबेरॉय के खिलाफ मामले को वापस लेने के लिए कथित तौर पर एक नोट छोड़ा, जिसमें विफल रहने पर उन्होंने तेजाब फेंकने की धमकी दी।

इसके कुछ दिनों बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया, जिसमें से एक महिला के वकील का रिश्तेदार निकला। दोनों व्यक्तियों ने स्वीकार किया कि हमला पूर्व नियोजित था और इसके लिए उन्हें 10000 रुपये दिए गए थे।

इसे भी पढ़ें-

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ससुर के साथ तस्वीर शेयर करके उन्हें इस बात के लिए शुक्रिया कहा है

World Cup 2019: रणवीर सिंह ने ग्राउंड पर विराट कोहली को लगाया गले, Video Viral

सैफ अली खान और आलिया ने शुरू की 'जवानी जानेमन' की शूटिंग