Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Written Update 5th August: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आज के एपिसोड में नायरा और आदित्य के बीच चूहे बिल्ली का खेल होगा। हुआ कुछ यूं कि आदित्य ने नायरा को मंदिर में देख लिया और वहां कार्तिक भी था तो आदित्य ने कार्तिक से बता दिया कि नायरा जिंदा है। कार्तिक ने आदित्य को डांटकर तो भगा दिया, लेकिन घर जाकर उसके दिमाग में यही बात बार-बार आ रही थी कि नायरा कहीं सचमुच तो नहीं जिंदा है? दूसरी तरफ नायरा को लगता है कि कोई उसका पीछा कर रहा है, वो संभलकर चलने की कोशिश करती है।
गोयनका हाउस में मेहंदी की तैयारियां चल रही हैं। वहां गायू वंश को लेकर परेशान है। वो सोचती है कि उसे वेदिका से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन बस वंश को उसका हक मिल जाए। दादी भी शादी और मेहंदी की तैयारियों को लेकर परेशान हैं। वो कहती हैं कि उनके किट्टू की शादी है किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए वरना वो किसी को बख्शेंगी नहीं।
दूसरी तरफ आदित्य नायरा को देख लेता है और उसका वीडियो बनाने लगता है। नायरा जिस टैक्सी में बैठने वाली होती है उसका ड्राइवर आदित्य को वीडियो बनाते देख लेता है और उसका पीछा करता है, नायरा भी उसे देखकर आदित्य के पीछे भागती है और कहती है कि प्लीज रुक जाओ ऐसा मत करो।
वेदिका भगवान से पूजा करती है कि हमारे रिश्ते में सबकुछ अच्छा हो। वेदिका मन ही मन कार्तिक को आई लव यू कहती है। सुरेखा चाची लव-कुश के पास से लौट आती हैं, और वेदिका को देखकर बहुत खुश होती हैं। मां आकर वेदिका से रेडी होने को कहती हैं।
कार्तिक के मन में अभी भी आदित्य की बातें ही चल रही हैं, कार्तिक को लगता है कि कहीं सच में नायरा जिंदा तो नहीं है? उधर नायरा अभी भी आदित्य के पीछे पीछे भाग रही है और आदित्य आगे-आगे भाग रहा है। रास्ते में कुछ लोग क्रिकेट खेल रहे हैं, नायरा उनकी गेंद लेकर आदित्य को गेंद से मारती है। आदित्य गिर जाता है और उसका फोन भी नीचे गिर जाता है। नायरा इससे पहले फोन उठाती आदित्य ने खुद वो फोन उठा लिया और भाग गया। नायरा फिर से उसके पीछे पीछे भाग रही है। आदित्य अपनी गाड़ी में बैठ जाता है, नायरा ऑटो से उसका पीछा करती है। रेड लाइट पर वो आदित्य से रिक्वेस्ट भी करती है कि वो ये वीडियो गोयनका हाउस ना लेकर जाए। लेकिन आदित्य उसकी बात नहीं मानता है।
दूसरी तरफ वेदिका की मेहंदी का फंक्शन शुरू हो जाता है। वेदिका के हाथों में दादी और बड़ी दादी मेहंदी लगाती हैं। गायू और सुरेखा चाची जमकर नाचती हैं। नक्ष और वंश नागिन डांस करते हैं। कार्तिक के पापा कार्तिक को लेकर नीचे आते हैं, कार्तिक भी वेदिका के बगल में बैठ जाता है। वो जेब से नोट की गड्डी निकालकर वेदिका के सिर पर वारता है और मेहंदी वाले को दे देता है।
Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Written Update 5th August
वेदिका भी घरवालों के साथ डांस में शामिल हो जाती है। दादी भी कार्तिक को खींचकर ले जाती हैं। तभी आदित्य वहां आ जाता है। आदित्य को वहां देखकर सभी घरवाले चौंक जाते हैं। वो कार्तिक से कहता है कि नायरा जिंदा है। घरवाले ये सुनकर चौंक जाते हैं। उनके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। इसके बाद वो कार्तिक से कहता है कि मेरे पास सबूत भी है, और अपना फोन कार्तिक को दे देता है, वो उससे वीडियो देखने को कहता है। लेकिन फोन जमीन पर गिरने की वजह से खराब हो चुका है और कार्तिक को वीडियो नहीं देखता है। कार्तिक को गुस्सा आ जाता है। लेकिन आदित्य बार-बार ये बात कहता है कि नायरा जिंदा है। वो ये भी कहता है कि नायरा उसके पीछे-पीछे यहां तक आई है। घरवालों के मन में सवाल है नायरा जिंदा है तो सामने क्यों नहीं आ रही है?
Yeh Rishta Kya Kehalata Hai Written Update 5th August
नक्ष को गु्स्सा आ जाता है और वो आदित्य को थप्पड़ मार देता है। आदित्य का फोन नीचे गिरता है और उसका मेमरी कार्ड घर में रखे एक फ्लॉवर वास में गिर जाता है। कार्तिक ये सब सुनकर परेशान हो जाता है।