A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के कार्तिक-नायरा फिर साथ आएंगे नजर, शिवांगी-मोहसिन के फैंस खुश

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के कार्तिक-नायरा फिर साथ आएंगे नजर, शिवांगी-मोहसिन के फैंस खुश

मोहसिन और शिवांगी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा 'बारिश' नाम के म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया था। इस म्यूजिक वीडियो को भी फैंस का खूब प्यार मिला।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

टीवी के मशहूर कपल और शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नायरा और कार्तिक का रोल निभाने वाले मोहसिन खान और शिवांगी जोशी ने 5.5 साल बाद शो को अलविदा कह दिया। शो में दोनों ने दोस्त, गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड, पति-पत्नी और फिर मां-बाप का रोल प्ले किया। ट्रैक खत्म होने के बाद जब फैंस के ‘कायरा’ ने शो छोड़ा तो शिवांगी और मोहसिन के फैंस उन्हें मिस करने लगे। दोनों फिर से अपने पसंदीदा एक्टर्स को साथ देखने के लिए बेताब हो गए। मोहसिन और शिवांगी ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा बारिश नाम के म्यूजिक वीडियो में भी साथ काम किया था। इस म्यूजिक वीडियो को भी फैंस का खूब प्यार मिला।

शिवांगी जोशी ने 'ये रिश्ता...' से अलग होकर पहली बार किया पोस्ट, कहा- ये रिश्ता बहुत कुछ कहलाता है

जहां फैंस दोनों के शो में ना होने से निराश हैं वहीं अब खबर आई है कि दोनों फिर से साथ नजर आ सकते हैं। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन खान और शिवांगी जोशी एक और प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि म्यूजिक वीडियो में दोनों साथ नजर आएंगे।

बता दें, जब से फैंस को पता चला था कि शिवांगी और मोहसिन अब ये रिश्ता... में नहीं नजर आएंगे। तब से फैंस राजन शाही से गुजारिश कर रहे थे कि दोनों को साथ में एक और प्रोजेक्ट दिया जाए। अब लगता है फैंस की ख्वाहिश पूरी होने वाली है। इस बीच शिवांगी जल्द ही जैस्मिन भसीन के साथ भी एक प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। यह एक म्यूजिक वीडियो होगा। हाल ही में शिवांगी दुबई भी गई थीं एक फोटो शूट के लिए। शिवांगी, मोहसिन खान के साथ एक ओटीटी प्लेटफॉर्म में नजर आएंगी।

वहीं मोहित चौहान, श्रेया घोषाल के म्यूजिक वीडियो में जैस्मिन भसीन और शिवांगी जोशी के साथ मोहसिन खान भी नजर आएंगे। खास बात ये है कि इस गाने में मोहसिन जैस्मिन भसीन के साथ पेयर बनेंगे। खबरों के मुताबिक मोहसिन और शिवांगी को लेकर राजन शाही भी एक फैमिली शो बनाने वाले हैं। वहीं दोनों के पास ओटीटी प्रोजेक्ट्स के भी ऑफर हैं। 

Related Video