Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26 July: सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इस वक्त जो ट्रैक चल रहा है वो नायरा और कार्तिक के फैन्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है। कार्तिक और नायरा इस वक्त एक दूसरे से दूर हैं, जहां नायरा कार्तिक की दूसरी शादी से दुखी है वहीं कार्तिक भी नायरा के मौत को गम को अब तक भुला नहीं पाया है। लेकिन अब लगता है फैन्स के दिल की मुराद जल्द पूरी होने वाली है। क्योंकि कायरव तो गोयनका हाउस पहुंच गया है अब नायरा के पहुंचने की देर है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26 July
आज के एपिसोड में दिखाया गया कि वेदिका अपनी सगाई का ड्रेस लेने गायू और वंश के साथ एक बुटीक में आई है। वहीं पर नायरा भी अपने बेटे कायरव और लीजा के साथ उसी स्टोर पर आती है। वहां वंश और कायरव का एक जैकेट को लेकर झगड़ा हो जाता है। वंश वो जैकेट अपने बड़े ब्रो कार्तिक के लिए लेना चाहता है वहीं उसी जैकेट को कायरव अपने पापा कार्तिक के लिए लेना चाहता है। दोनों का झगड़ा बढ़ता है तो स्टोर वाला बताता है कि आप दोनों को ये जैकेट मिल सकती है क्योंकि ऐसे ही बहुत सारे जैकेट हैं। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो जाती है। कायरव को जब वंश अपने ब्रो की तस्वीर दिखाता है तो कायरव चौंक जाता है, और कहता है- यही तो मेरे पापा हैं। वंश को ये बात हजम नहीं होता वो बोलता है कि मेरे ब्रो की तो वाइफ भी नहीं हैं और जो वाइफ थीं वो नायरा मौसी थीं जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। कायरव कहता है कि मेरी मां का नाम तो टीना है। फिर भी जब कायरव नहीं मानता है तो वंश उसे प्रूव करने को कहता है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 26 July
दोनों कार की तरफ जाते हैं। दूसरी तरफ नायरा कायरव को अन्जान बच्चे के साथ स्टोर से बाहर जाता देखकर परेशान हो जाती है। वो उसके पीछे भागती है। कायरव वंश के साथ कार में बैठ जाता है। ड्राइवर गायू को फोन करके बताता है कि वंश यहां कार के पास आया है तो गायू उससे कहती है कि ठीक है वंश को घर छोड़कर दूसरी गाड़ी भेज देना। वहीं नायरा अपने बच्चे को कार से जाता देखती है तो परेशान हो जाती है।
लीजा और नायरा टैक्सी करके कार के पीछे जाती हैं रास्ता देखकर नायरा परेशान हो जाती है। वो कहती है कि ये तो गोयनका हाउस का रास्ता है। कार गोयनका हाउस में जाकर रुकती है और नायरा के कदम ठहर जाते हैं।