A
Hindi News मनोरंजन टीवी अनुराग डोभाल को देख टूट गईं पत्नी रितिका, फूट-फूट कर लगीं रोने, अस्पताल से सामने आई झकझोर देने वाली झलक

अनुराग डोभाल को देख टूट गईं पत्नी रितिका, फूट-फूट कर लगीं रोने, अस्पताल से सामने आई झकझोर देने वाली झलक

कार क्रैश के बाद अनुराग डोभाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक है और उनके पास उनकी पत्नी पहुंच गई हैं। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जो झकझोर देने वाला है।

ritika anurag dobhal- India TV Hindi Image Source : ABHISHEK INSTAGRAM रितिका और अनुराग डोभाल।

मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया यूके 07 राइडर के नाम से भी जानती है, इन दिनों अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अनुराग अपनी निजी जिंदगी में चल रहे उथल-पुथल के कारण चर्चा में थे, लेकिन स्थिति तब और बिगड़ गई जब इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनका एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस घटना ने उनके लाखों प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अनुराग अपनी व्यक्तिगत समस्याओं और मानसिक तनाव के कारण काफी परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने कथित तौर पर आत्मघाती कदम उठाने की भी कोशिश की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी पत्नी रितिका को अस्पताल में फूट-फूट कर रोते हुए देखा जा सकता है।

डिप्रेशन और पारिवारिक विवादों का खुलासा

हादसे से कुछ दिन पहले अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर दो घंटे का एक लंबा वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति और डिप्रेशन के बारे में खुलकर बात की थी। उस वीडियो में उन्होंने चौंकाने वाले दावे किए थे कि उन्होंने अपने परिवार, विशेषकर अपने माता-पिता और भाई के साथ चल रहे विवादों के कारण कई बार अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया है। अनुराग ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई हैं और उनके माता-पिता ने उनकी सारी संपत्ति अपने कब्जे में ले ली है। इन गंभीर आरोपों और उनकी भावुक अपील ने इंटरनेट पर एक बड़ी बहस छेड़ दी थी।

यहां देखें वीडियो

मैनेजर का आधिकारिक बयान

अनुराग की वर्तमान स्थिति को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें और फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन भ्रामक जानकारियों पर रोक लगाने के लिए अनुराग के मैनेजर ने आधिकारिक मोर्चा संभाला है। सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए मैनेजर ने बताया कि अनुराग को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया है, जहां उनके फ्रैक्चर का इलाज चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रितिका और परिवार के अन्य करीबी सदस्य अस्पताल में अनुराग के साथ मौजूद हैं। मैनेजर ने कड़े शब्दों में उन कंटेंट क्रिएटर्स की आलोचना की जो चंद व्यूज के लिए झूठी खबरें और नफरत फैला रहे हैं। उन्होंने प्रशंसकों से अपील की है कि वे किसी को टारगेट न करें और केवल आधिकारिक अपडेट्स पर ही भरोसा करें। उन्होंने लिखा, 'हमारी पहली प्राथमिकता अनुराग की सेहत और रिकवरी है। उनके मैनेजर के तौर पर केवल मैं ही अधिकृत जानकारी देने वाला व्यक्ति हूं, इसलिए फर्जी इन्फ्लुएंसर्स की बातों में न आएं।'

जिंदगी और मौत के बीच जंग

सोमवार को अनुराग के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से अस्पताल के बिस्तर की एक तस्वीर साझा की गई, जिसने प्रशंसकों की चिंता और बढ़ा दी। तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा था, 'जिंदगी के लिए लड़ रहे अनुराग के लिए प्रार्थना करें।' यह संदेश साफ करता है कि उनकी स्थिति नाजुक है और उन्हें इस समय दुआओं की सख्त जरूरत है। फिलहाल पूरा सोशल मीडिया समुदाय उनकी सलामती की दुआ कर रहा है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर अपनी राइडर वाली पहचान के साथ वापस लौटेंगे।

ये भी पढ़ें:  ‘शाका लाका बूम बूम’ का संजू याद है? 26 सालों में बदल गया क्यूट बच्चा, अब लगता है हैंडसम हंक, बेबी बॉय का बना पापा

रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का कब्जा, बेचे 2.5 लाख से ज्यादा टिकट, फिल्म ने बनाई मास्टर स्ट्रैटेजी