A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. टूटी रही अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी की शादी? एक्टर ने बताया तलाक की खबरों का सच, कहा- 'वो मेरे दिल के करीब था'

टूटी रही अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी की शादी? एक्टर ने बताया तलाक की खबरों का सच, कहा- 'वो मेरे दिल के करीब था'

टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी के साथ तलाक की अफवाहों पर विराम लगाते हुए एक क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी के एक कठिन फैसले की ओर इशारा किया है। इसके बाद से लोग उनके बिग बॉस 19 और वैवाहिक समस्याओं को लेकर अटकलें लगा रहे हैं।

arjun bijlani- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@ARJUNBIJLANI अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी का तलाक

अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने जिंदगी में एक कठिन फैसले लेने का जिक्र किया और एक अलग रास्ता चुनने का हिंट दिया है। इसके बास से कई लोगों ने कयास लगाए कि शायद वह 'बिग बॉस 19' में एंट्री करने वाले हैं या फिर वह तलाक की बात कर रहे हैं। हालांकि, वीडियो के कुछ दिनों बाद टीवी एक्टर अर्जुन ने अपनी पत्नी नेहा स्वामी बिजलानी के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर करके इन अफवाहों पर विराम लगा दिया।

अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी का तलाक

अर्जुन बिजलानी ने पत्नी नेहा स्वामी के साथ तलाक की अफवाहों का खंडन किया। शनिवार, 23 अगस्त को अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'पिछले वीडियो में मैंने जो भी कहा उसका मतलब कुछ और था। साथ ही मैंने यह भी कहा था कि अटकलें मत लगाओ, इसलिए मैं स्पष्ट कर दूं कि न तो मैं बिग बॉस कर रहा हूं और न ही तलाक ले रहा हूं... बस आगे बढ़ रहा हूं।' इतना ही नहीं अर्जुन ने जो वीडियो पोस्ट किया, उसमें उन्होंने नेहा के साथ बिताए गए रोमांटिक पलों को दिखाया है।

अर्जुन बिजलानी के वायरल वीडियो का सच

वीडियो में अर्जुन कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, 'मुझे और मेरे परिवार को हमेशा सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया और आप लोग जानते हैं कि मेरा परिवार मेरे लिए कितना महत्वपूर्ण है खासकर मेरी पत्नी और मेरा बेटा... वे हमेशा मेरे साथ रहे हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'वे मेरे हर उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहे हैं। लेकिन, कुछ परिस्थितियों के कारण, मुझे एक अलग रास्ता चुनना पड़ा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी ऐसा करूंगा। लेकिन, मुझे लगा कि इससे पहले कि आपको कहीं और से यह पता चले, मुझे यह बात आपके साथ शेयर करनी चाहिए। वो मेरे दिल के बहुत करीब है।'

एक्टर को अपने फैसले पर होता है पछताव

अर्जुन बिजलानी ने यह भी कहा, 'कभी-कभी जीवन में परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि आपको कठिन निर्णय लेने पड़ते हैं और यह मेरे द्वारा लिए गए सबसे कठिन निर्णयों में से एक है। हमेशा मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद। मैं मीडिया से भी कह रहा हूं कि कोई भी अटकलें न लगाएं। मैं आपको बहुत जल्द इस बारे में पूरी जानकारी दूंगा। धन्यवाद।'

अर्जुन बिजलानी क्या रहे हैं?

इस बीच, एक्टर के काम की बात करें तो अर्जुन को आखिरी बार लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 1 में देखा गया था। हालांकि, अभी तक उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में कोई अपडेट नहीं दी है।