1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. अविका गौर को हुआ डेंगू,अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस, पति मिलिंद ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- 'उसके लिए दुआ करिए'

अविका गौर को हुआ डेंगू,अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस, पति मिलिंद ने दिया हेल्थ अपडेट, बोले- 'उसके लिए दुआ करिए'

'बालिका वधू' फेम एक्ट्रेस अविका गौर डेंगू की चपेट में आ गई हैं, जिसके चलते अभिनेत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस के पति मिलिंद चंदवानी ने एक वीडियो साझा करते हुए उनकी सेहत की जानकारी दी है।

Avika Gor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@AVIKAGOR अविका गौर, मिलिंद चंदवानी।

'बालिका वधू' और 'ससुराल सिमर का' जैसे फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस अविका गौर की हालत इन दिनों कुछ ठीक नहीं है। एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस के पति मिलिंद चंदवानी ने दी है। मिलिंद चंदवानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अविका को डेंगू हुआ है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें 103-104 डिग्री बुखार है। अविका गौर ने खुद भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी हालत की जानकारी दी है। उन्होंने अस्पताल से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वह अस्पताल में नजर आ रही हैं और दूसरी में उनके हाथ में आईवी ड्रिप चढ़ी है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

मिलिंद चंदवानी ने दिया अविका का हेल्थ अपडेट

मिलिंद चंदवानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि अविका को पिछले कई दिनों से तेज बुखार था, लेकिन 103-104 डिग्री बुखार के बाद भी उन्होंने अपनी वर्क कमिटमेंट पूरी की। हालांकि, उन्हें डेंगू का तब पता चला जब उन्होंने एक शूट के सिलसिले में दिल्ली जाने से पहले अपना मेडिकल टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने पर पता चला कि अविका को डेंगू हुआ है और अब वह अस्पताल में  भर्ती हैं।

अविका के लिए दुआ कीजिए- मिलिंद चंदवानी

मिलिंद अपने वीडियो में कहते हैं- 'अविका कल रात से अस्पताल में भर्ती है। पांच दिन से उसको 103-104 डिग्री बुखार चल रहा है और आप सोच सकते हैं कि पिछले पांच दिन में क्या किया होगा? पहले गई एक प्रोजेक्ट की शूटिंग की। 104 डिग्री बुखार के बाद भी इतना अच्छा परफॉर्म किया कि एक ही दिन में शूट खत्म हो गया। फिर वापस आई, दो दिन लगातार बिस्तर पर पड़ी रही। दवाईयां खाई। वो हिल भी नहीं पा रही थी, लेकिन कमिटमेंट था तो उतने ही बुखार में दिल्ली गई। लेकिन, जाने से पहले टेस्ट करा लिया कि कहीं कुछ है तो नहीं। दिल्ली में एड शूट किया, कल मुंबई वापस आई और पता चला कि डेंगू हुआ है।'

Image Source : Instagram/@avikagorअस्पताल में भर्ती हैं अविका गौर।

फैंस से मिलिंद की अपील

'मैंने कहा कि प्रोड्यूसर्स को बता दो, वो समझेंगे। लेकिन बोली- अरे यार, किसी का पैसा जाएगा, नुकसान होगा। मैं जितना कर पाऊंगी, उतना कर लूंगी, जाती हूं। मुझे समझ नहीं आता कि किसी के अंदर अपने आर्ट, अपने क्राफ्ट को लेकर इतना लगाव कहां से आता है। दूसरे के टाइम, रिसोर्सेस की इतनी वेल्यू करना, मुझे नहीं लगता कि इस इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा ऐसे लोग होंगे जो इतने समर्पण के साथ काम करते हैं। बस छोटी सी अपील है कि अविका के लिए दुआ करिएगा। तो प्लीज सपोर्ट उसको, क्योंकि वो ज्यादा चीजें शेयर नहीं कर पाएगी। तो उसकी तरफ से मैं उसके गाने को सपोर्ट करूंगा।'

मिलिंद-अविका की शादी

अविका गौर और मिलिंद चंदवानी की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात हैदराबाद में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। अविका ने बताया था कि पहली मुलाकात के बाद ही वह मिलिंद को पसंद करने लगी थीं, लेकिन मिलिंद की तरफ से ऐसा नहीं था। शुरुआत में उन्होंने अविका को फ्रेंड जोन करके रखा था, हालांकि धीरे-धीरे मिलिंद के मन में भी अविका के लिए भावनाएं जागने लगीं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करेन के बाद दोनों ने एक रियेलिटी शो में अपने शादी की थी। दोनों ने 'पति, पत्नी और पंगा' के सेट पर अपनी शादी की सारी रस्में निभाई थीं। पिछले दिनों ये कपल एक वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहा। एक पब्लिक अपीयरेंस के दौरान अविका पैप्स के सामने उल्टी करने लगीं, उन्हें ऐसा करते देख उनकी प्रेग्नेंसी की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, बाद में अविका ने साफ किया कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं और दोनों ने ये वीडियो जान-बूझकर वायरल कराया था। इसके बाद दोनों ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे।

ये भी पढ़ेंः जिया शंकर ने करण धनक से की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, फ्लॉन्ट की चमचमाती डायमंड रिंग