A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. क्या ईशा सिंह हैं अविनाश मिश्रा की गर्लफ्रेंड? शादी को लेकर दिया खास अपडेट, बताया कौन चुनेगा दुल्हन?

क्या ईशा सिंह हैं अविनाश मिश्रा की गर्लफ्रेंड? शादी को लेकर दिया खास अपडेट, बताया कौन चुनेगा दुल्हन?

अविनाश मिश्रा ने ईशा सिंह के साथ डेटिंग की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि वे रिलेशनशिप में नहीं हैं। साथ ही अपनी शादी के बारे में खास अपडेट दी है और कहा कि उनकी लाइफ पार्टनर उनकी मां चुनेंगी।

Eisha Singh, Avinash Mishra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@EISHASINGH अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह

मुंबई में कभी किराए के घर में रहने के बाद अविनाश मिश्रा ने आखिरकार सपनों के इस शहर में अपना खुद का घर खरीद लिया है, जो उनके लिए बहुत ही खास पल था। एक्टर ने खुद कहा है कि यह उनकी लाइफ का सबसे अच्छा और यादगार दिन है। इसी बीच अपने नए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें शेयर की। साथ ही अपनी शादी और लाइफ पार्टनर के बारे में भी बात की। एक्टर ने यह भी खुलासा कर दिया है कि उनके और ईशा सिंह के बीच कुछ नहीं है।

अविनाश मिश्रा खुद को क्यों मानते हैं भाग्यशाली?

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में 30 साल के अविनाश मिश्रा ने कहा, 'जब मैं मुंबई आया था तो घर खरीदना एक बड़ी बात थी और मुझे ऐसा करने में 10 साल लग गए। यह एक नई शुरुआत है और मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। अब मैं बस अपने काम पर ध्यान देना चाहता हूं।'

ईशा सिंह को डेट कर रहे हैं अविनाश मिश्रा

'नाथ' सीरियल के एक्टर अविनाश मिश्रा, जिनका नाम 'बिग बॉस' की को-कंटेस्टेंट ईशा सिंह के साथ जोड़ा गया था। उनके साथ रिलेशनशिप में होने की बात से इनकार करते हैं। हाल ही में उड़ी सगाई की अफवाहों पर उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा:

'हम एक म्यूजिक वीडियो को प्रमोट कर रहे थे, जो शादी का गाना था और उसमें मेहंदी, संगीत और फेरे जैसे रीति-रिवाज शामिल थे।'

अविनाश मिश्रा ने बताया कौन चुनेगा उनकी दुल्हन

जब उनसे उनके और ईशा के रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा:

'मुझे सिर्फ ईशा के साथ ही नहीं, बल्कि दूसरों के साथ भी देखा जाता है। मेरे कई दोस्त हैं। मैं सिंगल हूं और मेरी मां ही तय करेंगी कि मैं किससे शादी करूंगा। ईशा और मैं बस बहुत अच्छे दोस्त हैं, बस इतना ही।'

बिग बॉस 18 हारने पर छलका दर्द

बिग बॉस 18 से घर-घर में पहचाने जाने वाले अविनाश मानते हैं कि शो न जीत पाने से उन्हें निराशा हुई थी। एक्टर ने कहा, 'मुझे जीतने की उम्मीद थी, लेकिन कोई बात नहीं। यह एक अच्छा सफर था और मैं कहूंगा कि इसने मुझे बदल दिया।' वे अब 'खतरों के खिलाड़ी' की तैयारी कर रहे हैं।

ये भी पढे़ं-

कयामत की रात होगा महासंग्राम! राधिका ने मांगा विशाखा का साथ, क्या नागिन की शक्ति पड़ेगी ड्रैगन पर भारी?

पहला विकेंड रहा राम चरण की 'पेड्डी' के नाम, बॉक्स ऑफिस पर की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में कमाए 150 करोड़ से ज्यादा