1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. BB 19: 'वो उनका धंधा है', क्यों इस कपल की अमाल मलिक को खोलनी पड़ी पोल? बोले- 'बहुत तेज हैं ये पति-पत्नि'

BB 19: 'वो उनका धंधा है', क्यों इस कपल की अमाल मलिक को खोलनी पड़ी पोल? बोले- 'बहुत तेज हैं ये पति-पत्नि'

बिग बॉस-19 में अमाल मलिक अपने चार्म से लोगों को इंप्रेस करने में लगे हैं। इसी बीच अमाल ने आवेज दरबार और उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर को भी आड़े हाथों लिया है।

Awej Darwar and Nagma Mirajkar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM@AMAAL_MALLIK आवेज दरबार और नगमा मिराजकर

बिग बॉस-19 के भले ही 4 दिन बीते हैं लेकिन झगड़ों का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां पहुंचे 16 में से 15 लोगों के बीच रोज-मर्रा की चीजों को लेकर विवाद देखने को मिल रहा है। हाल ही में अमाल मलिक ने भी आवेज दरबार और उनकी गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर आड़े हाथों लिया है। इसका एक प्रोमो सामने आया है जिसमें इसकी झलकियां देखने को मिल रही है। आज यानी गुरुवार के एपिसोड में ये बातें पूरी तरह खुलकर सामने आई हैं। अमाल ने यहां आवेज और नगमा की पोल खोल दी। साथ ही ये भी बताया कि दोनों का म्यूजिक का धंधा है और मैं उन्हें काम दे चुका हूं। वो मुझे जानते हैं लेकन वो बहुत तेज हैं, वो सपोर्ट नहीं कर रहे हैं बल्कि अपना गेम खेल रहे हैं। 

क्या बोले अमाल मलिक?

अमाल ने बताया, 'मैं उनको बाहर से जानता हूं। वो बहुत डामाडोल हैं वो बाहर से अमाल भाई-अमाल भाई करते रहेंगे लेकिन अंदर से वो अपना गेम खेल रहे हैं। वो किसी को भी सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। मैं उन्हें धंधा देता हूं और अब तक कई बार साथ में काम कर चुके हैं। लेकिन वो बहुत तेज हैं और सपोर्ट नहीं कर रहे हैं।'

अपनी गर्लफ्रेंड को मिस कर रहे अमाल मलिक

बता दें कि बिग बॉस-19 में अमाल मलिक भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं और यहां अपने चार्म से लोगों का दिल जीत रहे हैं। अमाल ने बीते दिनों अपनी गर्लफ्रेंड को भी एक संदेश भेजा था और ये बताया था कि वो यहां किसी से मिलने और प्यार करने नहीं आए हैं। अमाल मलिक ने अपनी गर्लफ्रेंड को अड्रेस करते हुए ये भी कहा था कि वो उन्हें मिस कर रहे हैं और मिलने की उम्मीद है। 

बिग बॉस-19 के अब तक का घटनाक्रम

अब तक बिग बॉस-19 के घर में दाल को लेकर घमासान देखने को मिला था। जिसमें जीशान और गौरव खन्ना के बीच झड़प देखने को मिली थी। वहीं मृदुल तिवारी भी अपने देसी अंदाज से लोगों का दिल बहला रहे हैं। तान्या मित्तल की मैमगीरी की भी खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अब बिग बॉस को आज घर का नया कैप्टन मिलने वाला है।