1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. गुलाबी रफल्ड गाउन में भारती सिंह का ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

गुलाबी रफल्ड गाउन में भारती सिंह का ग्लैमरस मैटरनिटी फोटोशूट, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

मॉम टू बी भारती सिंह ने अपने शानदार मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

Bharti Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM / BHARTI.LAUGHTERQUEEN Bharti Singh

Highlights

  • भारती जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।
  • भारती और हर्ष ने कुछ महीने पहले ही अपने यूट्यूब चैनल 'LOL Life Of Limbachiyaa's' के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

कॉमेडियन और मॉम टू बी भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। भारती जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल में ही कॉमेडियन ने अपने शानदार मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की हैं। वो गुलाबी रंग के रफल्ड गाउन में पोज देती नजर आ रही हैं। जबकि खुले बाल और मिनिमल मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। इन तस्वीरों में वे बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा - 'आने वाले बेबी की मम्मी।' मां बनने का नूर भी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। भारती की इन तस्वीरों को न सिर्फ उनके फैंस बल्कि सेलेब्स भी खूब पसंद और कमेंट कर रहे हैं। 

फिल्म निर्माता करण जौहर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत सुंदर।'  नकुल मेहता ने लिखा -  'बेहद प्यारी।' जबकि रुबीना दिलाइक, गौहर खान, शमिता शेट्टी, अनीता हसनंदानी, ताहिरा कश्यप जैसे कई लोगों ने भी भारती की पोस्ट पर प्यार बरसाया। 

होली के मौके पर भी कॉमेडियन ने हर्ष लिंबाचिया के साथ मनमोहक तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा -'हम तीनो की तरफ से आप सब को हैप्पी होली।  इन तस्वीरों को वह गुलाबी रंग के गाउन में दिखाई दे रही थीं। साथ ही उनके इन तस्वीरों में फूलों का बैकग्राउंड इस फोटोशूट को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा है। 

इससे पहले लाफ्टर क्वीन ने बताया था कि उन्हें अपने वजन के कारण पता ही नहीं चला कि वह 2.5 महीने से गर्भवती है। बता दें कि भारती और हर्ष 2017 में शादी के बंधन में बंध थे। भारती और हर्ष ने कुछ महीने पहले ही अपने यूट्यूब चैनल 'LOL Life Of Limbachiyaa's' के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।