1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Bigg Boss 15: क्या शो से हो गई है उमर रियाज़ की छुट्टी? आसिम और हिमांशी का आया ऐसा रिएक्शन

Bigg Boss 15: क्या शो से हो गई है उमर रियाज़ की छुट्टी? आसिम और हिमांशी का आया ऐसा रिएक्शन

देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स में उमर रियाज़ गिने जाते रहे हैं।

Umar Riaz- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Bigg Boss 15: क्या शो से हो गई है उमर रियाज़ की छुट्टी? आसिम और हिमांशी का आया ऐसा रिएक्शन

Highlights

  • आसिम रियाज ने उमर को लेकर ट्विटर प्रतिक्रिया दी है।
  • हिमांशी ने भी शो में उमर के गेम की तारीफ की है।

बिग बॉस 15 सीजन में हर रोज चौंकाने वाले बाते सामने आ रही हैं। अब ऐसा बताया जा रहा है कि शो के सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक उमर रियाज बिग बॉस के सीजन 15 से बाहर हो गए हैं। यदि ऐसा वाकई हुआ है तो यह चौंकाने वाला एविक्शन होगा।

उमर के भाई आसिम और हिमांशी खुराना के हालिया ट्वीट्स इस बारे में संकेत कर रहे हैं कि उमर का शो में सफर खत्म हो गया हैं। सोशल मीडिया पर आसिम और हिमांशी खुराना की ताजा प्रतिक्रिया ने फैंस के उन्माद को बढ़ा दिया, क्योंकि सोशल मीडिया पर इस बात की जोरदार चर्चा है कि उमर को शो से निकाल दिया गया है।

अपने ट्विटर अकाउंट पर आमिस रियाज ने लिखा, "अच्छा खेला लव यू भाई "

आमिस रियाज ने अपनी पोस्ट में ज्यादा बातें नहीं लिखी। मगर हिमांशी ने शो के निर्माताओं को फटकार लगाई, उन्होंने लिखा, "वे वही करते हैं जो वे करना चाहते हैं.. वोट करो या फिर निकाल दो... ऐसा कुछ करके मेंटल हेल्थ को भी खराब कर दो... अच्छा खेला उमर।"

शो में उमर ने करण कुंद्रा और राजीव अदतिया के साथ एक शानदार बॉन्डिंग साझा की। करण के साथ उनका रिश्ता हर किसी को पसंद आया और दर्शकों ने उनकी दोस्ती को खूब पसंद किया। हाल ही में तेजस्वी प्रकाश के साथ अपने झगड़े को लेकर उमर चर्चा में थे।